देश-विदेश
पाकिस्तान पीएम को X का कड़ा जवाब: 1965 की जंग पाकिस्तान की स्ट्रैटेजिक हार थी
पाकिस्तान पीएम को X का कड़ा जवाब: 1965 जंग की सच्चाई सामने आई
PM Shehbaz Sharif X Social Media Response 1965 War India इस्लामाबाद: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने 6 सितंबर को 1965 की भारत-पाक युद्ध को लेकर अपने बयान में इसे पाकिस्तान की वीरता और एकता का प्रतीक बताया। उन्होंने लिखा कि 1965 की जंग में पाकिस्तान ने अपनी सेना और जनता के साथ मिलकर दुश्मन के हमले को नाकाम किया था। लेकिन उनके इस बयान पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) ने कड़ा जवाब दिया, जिसे अब चर्चा का विषय बना हुआ है।शहबाज शरीफ का बयान और X का जवाब
पाकिस्तानी पीएम ने X पर लिखा कि 6 सितंबर पाकिस्तान के लिए वीरता का प्रतीक है और 1965 की जंग में पाकिस्तान ने साबित किया कि वह अपने देश की रक्षा करने में पूरी तरह सक्षम है। उनका दावा था कि यह अटूट भावना आज भी जीवित है।लेकिन X ने शहबाज के बयान पर पलटवार करते हुए लिखा, "1965 में भारत और पाकिस्तान के बीच हुआ युद्ध पाकिस्तान के लिए एक स्ट्रैटेजिक और राजनीतिक हार थी। पाकिस्तान की कश्मीर में विद्रोह भड़काने की रणनीति भारत ने विफल की, और पाकिस्तान को अपनी रणनीति बदलने पर मजबूर होना पड़ा।"6th September is etched in our national memory as a day of valor, unity, and resolve. Sixty years ago, our valiant Armed Forces, with the full support of the people, foiled the enemy’s aggression and proved that Pakistan is a resilient nation, fully capable of safeguarding its…
— Shehbaz Sharif (@CMShehbaz) September 6, 2025
शहबाज का बयान: भारत को शांति की पेशकश, लेकिन...
पाकिस्तानी पीएम ने अपनी टिप्पणी में भारत पर उकसाने का आरोप भी लगाया। शहबाज ने लिखा,
पाकिस्तान हमेशा शांति की दिशा में काम करता है, लेकिन भारत की लगातार उकसावे और बदलते क्षेत्रीय माहौल को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। हमें अपनी रक्षा क्षमताओं को मजबूत करना जारी रखना होगा।उन्होंने जम्मू और कश्मीर को लेकर भी बयान दिया, जिसमें कहा कि यहां के लोग लंबे समय से आतंकवाद का सामना कर रहे हैं, और उनकी स्वतंत्रता की लड़ाई को दबाया नहीं जा सकता।