देश-विदेश
पाकिस्तान ने PIA बेची: 4320 करोड़ में आरिफ हबीब ग्रुप ने खरीदी सरकारी एयरलाइन
Pakistan Sells PIA: पाकिस्तान की आर्थिक मुश्किलों का सबसे बड़ा प्रतीक मानी जाने वाली पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (PIA) आखिरकार बिक गई है. सरकार ने अपनी हिस्सेदारी की नीलामी पूरी कर ली है और आरिफ हबीब ग्रुप ने इसे 4,320 करोड़ में खरीद लिया है. दिलचस्प बात यह रही कि यह सौदा सरकार के अनुमान से काफी ज्यादा कीमत पर हुआ.सरकार ने PIA की बिक्री से करीब ₹3,200 करोड़ मिलने का अनुमान लगाया था, लेकिन अंतिम बोली इससे ₹1,320 करोड़ अधिक रही ।
Read More:- India Bangladesh Tension: भारत–बांग्लादेश रिश्तों में तल्खी: ढाका-दिल्ली के बीच एक ही दिन में दो समन
Pakistan Sells PIA: ओपन बिडिंग में आरिफ हबीब ग्रुप ने मारी बाज़ी
PIA की नीलामी के अंतिम चरण में आरिफ हबीब ग्रुप और लकी सीमेंट ग्रुप के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली लकी सीमेंट ग्रुप की आखिरी बोली ₹4,288 करोड़ तक पहुंची जबकि आरिफ हबीब ग्रुप ने ₹4,320 करोड़ की बोली लगाकर सौदा अपने नाम कर लिया इससे पहले प्राइवेट एयरलाइन एयरब्लू भी दौड़ में थी. लेकिन पहले ही राउंड के बाद वह बाहर हो गई ।कैसे हुई बोली की पूरी प्रक्रिया?
नीलामी के लिए कुल तीन दावेदार मैदान में थे
- लकी सीमेंट के नेतृत्व वाला कंसोर्टियम
- आरिफ हबीब कॉरपोरेशन के नेतृत्व वाला ग्रुप
- प्राइवेट एयरलाइन एयरब्लू
पहले चरण में सभी ने बंद लिफाफे में बोलियां जमा कीं
- आरिफ हबीब ग्रुप: ₹3,680 करोड़
- लकी सीमेंट ग्रुप: ₹3,248 करोड़
- एयरब्लू: ₹848 करोड़