विनाशकाले विपरीत बुद्धि….
Pakistan Broke Ceasefire: ऐसा लगता है ये कहावत पाकिस्तान के उपर ही लिखी गई है। सीजफायर लागू हुए भी कुछ ही घंटे हुए थे कि पाकिस्तान ने सीजफायर तोड़ दिया। 3 घंटे बाद ही पाकिस्तान ने अपना असली रूप दिखा दिया।
https://youtube.com/shorts/v5u9PMxqFXQ?si=WiIIrX8fPPBL_BXM
3 घंटे बाद टूटा सीजफायर
रात 8 बजे से पाकिस्तान की तरफ से जम्मू-कश्मीर के अखनूर, पुंछ, नौशेरा, श्रीनगर, आरएसपुरा, सांबा, उधमपुर में फायरिंग की जा रही है, जिसके वीडियो कभी सामने आए है। राजौरी में शेलिंग (तोप और मोर्टार) की गई। उधमपुर में भी ड्रोन से हमला हुआ।
जम्मू-कश्मीर, राजस्थान में ब्लैकआउट
फायरिंग के बाद से जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, पंजाब और गुजरात के बॉर्डर वाले जिलों में ब्लैकआउट कर दिया गया।
इस बीच जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा- ये कैसा सीजफायर है। श्रीनगर में धमाकों की आवाज सुनाई दे रही है।
[caption id="attachment_81047" align="alignnone" width="300"]
Omar Abdullah Tweet[/caption]
पाक सेना नहीं मान रही PM शरीफ की बात
इससे पहले पाकिस्तान के DGMO ने शाम 3.35 मिनट पर भारत के डीजीएमओ को कॉल करके सीजफायर की बात कही। दोनों के बीच हुई बातचीत के बाद शाम 5 बजे से सीजफायर लागू हो गया था। विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी पुष्टि की थी। शूत्रों के मुताबिक पाकिस्तान की सेना PM शहबाज शरीफ की बात भी नहीं मान रही है। सीजफायर पर सहमति के बाद भी पाकिस्तानी ड्रोन भारत के सीमा में घुसे।
Read More:
India Pakistan Tension: सीजफायर के बाद रक्षा मंत्रालय की प्रेस कॉन्फ्रेंस, तीनों सेनाओं के चीफ के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग
Pakistan Broke Ceasefire: जम्मू-कश्मीर, राजस्थान-पंजाब में फिर ब्लैकआउट
सीजफायर के ऐलान के बाद J&K, राजस्थान और पंजाब के बॉर्डर वाले जिलों में ब्लैकआउट रद्द कर दिया था। लेकिन, पाकिस्तान की ओर से जम्मू-कश्मीर में फायरिंग के बाद ब्लैकआउट कर दिया गया है। बॉर्डर वाले जिलों की बिजली काट दी गई है। लोगों को घर से न निकलने की एडवाइजरी भी जारी की गई है।
माउंट आबू सायरन के साथ ब्लैकआउट शुरू हो गया। प्रशासन ने सभी दुकानों को बंद कराया।