नितिन नबीन बने BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष, PM बोले - नितिन जी मेरे बॉस
Nitin Nabin BJP President: भारतीय जनता पार्टी को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल चुका है। नितिन नबीन 12वें BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेय। PM मोदी ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने के बाद नितिन नबीन ने अपने पहले संबोधन में BJP के इतिहास, वैचारिक संघर्ष और भविष्य की चुनौतियों पर खुलकर बात की। उन्होंने पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्षों को याद किया और पार्टी कार्यकर्ताओं के योगदान की सराहना की। नितिन ने कहा - BJP की यात्रा त्याग, संघर्ष और संकल्प से भरी रही है।प्रधानमंत्री श्री @narendramodi की उपस्थिति में भाजपा के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @NitinNabin ने पदभार ग्रहण किया। pic.twitter.com/KplMj7XPSu
— BJP (@BJP4India) January 20, 2026
‘राजनीति ऐशो-आराम नहीं, बल्कि तपस्या’
राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर नितिन नबीन ने अपने पहले भाषण में कहा, ‘हम ऐसे दल से जुड़े हैं, जहां राजनीति सत्ता नहीं, साधना है। राजनीति ऐशो-आराम नहीं, बल्कि तपस्या है। राजनीति कोई पदभार नहीं, उत्तरदायित्व है।’ नए अध्यक्ष ने कहा अगले कुछ महीनों में तमिलनाडु, असम, पश्चिम बंगाल, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव होने हैं। उन्होंने इन राज्यों में जनसांख्यिकीय बदलावों को BJP पार्टी के लिए चुनौती बताया।मैं आज इस अवसर पर पार्टी के सभी पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्षों का स्मरण करता हूं और यहां मौजूद पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्षों का अभिवादन करता हूं।
उन्होंने पार्टी को यहां तक पहुंचाने में बहुत बड़ा योगदान दिया है। सुनिए, भाजपा के नव-निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @NitinNabin ने और क्या… pic.twitter.com/vqrMwXpuL4 — BJP (@BJP4India) January 20, 2026
Nitin Nabin BJP President: नितिन जी मेरे बॉस - PM
प्रधानमंत्री मोदी ने 55 मिनट का भाषण दिया। जिसमें PM ने कहा - भाजपा ऐसी पार्टी है, जहां लोगों को लगता होगा कि मोदीजी इतनी छोटी उम्र में मुख्यमंत्री बन गए। हेड ऑफ द गवर्नमेंट बन गए हैं। PM ने आगे कहा - इन सबसे बड़ी चीज है कि मैं BJP का कार्यकर्ता हूं। लेकिन मैं मानता हूं कि नितिन जी मेरे बॉस हैं, और मैं कार्यकर्ता हूं। अब वे मेरे काम का आकलन करेंगे।’लोगों को लगता होगा कि नरेन्द्र मोदी देश के प्रधानमंत्री हैं, तीसरी बार प्रधानमंत्री बने, 50 साल की छोटी आयु में मुख्यमंत्री बन गए। 25 साल से ये लगातार Head of the Government रहे हैं। ये सब अपनी जगह है, लेकिन इन सबसे भी बड़ी चीज मेरे जीवन में है, मैं भाजपा का कार्यकर्ता हूं।… pic.twitter.com/6xMov0t7us
— BJP (@BJP4India) January 20, 2026