देश-विदेश

नए साल का आगाज, ऑकलैंड में शानदार आतिशबाजी, इन देशों ने मनाया भारत से पहले जश्न

New Year 2026: दुनिया में नए साल की एंट्री हो चुकी है। किरिबाती, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में रात के 12 बजते ही साल 2026 के आगाज का जश्न मनाया गया।

ऑकलैंड शानदार आतिशबाजी 

इस मौके पर न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में शानदार आतिशबाजी की गई। शहर के आइकॉनिक स्काई टॉवर के ऊपर आसमान को रोशन कर दिया। इस मौके पर हजारों की संख्या में लोग भी मौजूद थे, जिनमें बड़ी संख्या में आए टूरिस्ट शामिल हुए। 5 मिनट के इस शो में न्यूजीलैंड की सबसे ऊंची इमारत, 240-मीटर ऊंचे स्काई टॉवर की अलग-अलग मंजिलों से 3,500 आतिशबाजी की गई। [caption id="attachment_125805" align="alignnone" width="604"] न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में शानदार आतिशबाजी[/caption]

New Year 2026: न्यूजीलैंड बना दूसरा देश

बता दे कि, न्यूजीलैंड नए साल का स्वागत करने वाला दूसरा देश है। इससे पहले भी एक देश नए साल का स्वागत कर चुका है। किरिबाती में भारत से 8:30 घंटे पहले, न्यूजीलैंड में 7:30 घंटे और ऑस्ट्रेलिया में 5:30 घंटे पहले नए साल ने दस्तक दी।  https://youtube.com/shorts/rKXTL7gSYpA?si=FLIbSQVLEIXwSpx-

29 देशों में भारत से पहले मनाया जाता है नया साल 

New Year 2026: दरअसल, दुनियाभर में अलग-अलग टाइम जोन के कारण 29 देश ऐसे हैं जहां भारत से पहले नया साल आता है। इनमें किरिबाती, समोआ, टोंगा, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, पापुआ न्यू गिनी, म्यांमार, जापान, इंडोनेशिया, बांग्लादेश, नेपाल देश शामिल हैं।