देश-विदेश
Netflix Warner Biggest Deal: नेटफ्लिक्स ने किया एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का सबसे बड़ा अधिग्रहण
6.47 लाख करोड़ में वॉर्नर ब्रदर्स स्टूडियो खरीदा
Netflix Warner Biggest Deal : स्ट्रीमिंग की दुनिया में इतिहास बन गया है। नेटफ्लिक्स ने गुरुवार को घोषणा की कि वह वॉर्नर ब्रदर्स स्टूडियो को 72 बिलियन डॉलर (करीब ₹6.47 लाख करोड़) में खरीद रहा है। यह डील सिर्फ OTT सेक्टर ही नहीं, बल्कि पूरी ग्लोबल मीडिया इंडस्ट्री के समीकरण बदलने वाली है।Netflix Warner Biggest Deal : क्यों खास है ये डील?
इस अधिग्रहण के बाद वॉर्नर ब्रदर्स की फिल्मों और शो HBO, HBO Max, Cartoon Network, Warner Animation और कई बड़े फ्रेंचाइज़ नेटफ्लिक्स की कंटेंट लाइब्रेरी में शामिल हो जाएंगे। इससे नेटफ्लिक्स पहली बार हॉलीवुड के एक मेजर स्टूडियो का मालिक बनेगा। Read More:- kiren rijiju Ruckus parliament: लोकसभा में हंगामा-DMK सांसद ने जज को RSS जज कहा, रिजिजू भड़केटेड सारंडोस ने कहा हमारी लाइब्रेरी दुनिया की सबसे मजबूत होगी
कंपनी की बोर्ड मीटिंग के बाद नेटफ्लिक्स के CEO टेड सारंडोस ने बयान जारी किया। उन्होंने कहावॉर्नर ब्रदर्स पिछले 100 साल से बेहतर सिनेमा का प्रतीक रहा है। यह अधिग्रहण नेटफ्लिक्स को अगले दशक में नई ऊंचाई देगा। हमारे यूजर्स को अब पहले से कहीं ज्यादा और बेहतर कंटेंट मिलेगा।”नेटफ्लिक्स ने साफ किया कि डील पूरी तरह कंटेंट स्ट्रेंथनिंग और ग्लोबल एक्सपेंशन के लिए की गई है।