देश-विदेश

नेस्ले CEO को नौकरी से निकाला: कर्मचारी के साथ अफेयर छिपाने पर हुई कार्रवाई

एस्ट्रोनॉमर CEO को भी देना पड़ा था इस्तीफा ऑफिस रोमांस के नियम क्या हैं?

जिनेवा: दुनिया की सबसे बड़ी FMCG कंपनी नेस्ले ने अपने CEO लॉरेंट फ्रीक्स को नौकरी से निकाल दिया है। कारण उनके साथी कर्मचारी के साथ अफेयर और इस रिश्ते की जानकारी कंपनी को नहीं देना। कंपनी ने कहा कि यह नियमों का उल्लंघन है।

नेस्ले का फैसला: कार्रवाई जरूरी थी

नेस्ले के चेयरमैन पॉल बल्के ने कहा:

यह फैसला जरूरी था। नेस्ले के मूल्य और नियम हमारे लिए बहुत मायने रखते हैं।

लॉरेंट फ्रीक्स ने 40 साल तक कंपनी में काम किया था, लेकिन जांच में पाया गया कि उन्होंने अपनी PA (डायरेक्ट सबऑर्डिनेट) के साथ रोमांटिक रिश्ता छिपाया। अब उनकी जगह फिलिप नवरातिल को नया CEO बनाया गया है।

नवरातिल ने कहा:

मैं कंपनी की स्ट्रैटजिक दिशा और परफॉर्मेंस को बेहतर करने के प्लान को सपोर्ट करूंगा।

एस्ट्रोनॉमर CEO का इस्तीफा: HR हेड के साथ रोमांस

इससे पहले, एस्ट्रोनॉमर के CEO एंडी बायरन को कोल्डप्ले कॉन्सर्ट में HR हेड क्रिस्टीन कैबोट के साथ रोमांस करते देखे जाने पर इस्तीफा देना पड़ा था। दोनों को कैमरे में लिपटे देखा गया था, जिसके बाद कंपनी की नीतियों का उल्लंघन माना गया।

ऑफिस रोमांस के नियम ?

  1. संबंधों की जानकारी देना जरूरी: अगर दो कर्मचारी रिलेशनशिप में हैं, खासकर अगर एक सीनियर और दूसरा जूनियर है, तो इसे HR को रिपोर्ट करना होता है।

  2. पावर डायनामिक्स पर रिस्ट्रिक्शन: बॉस सबऑर्डिनेट या सीनियर जूनियर रिलेशनशिप अक्सर कंपनी पॉलिसी का उल्लंघन मानी जाती है, क्योंकि इससे पक्षपात या हितों का टकराव हो सकता है।

  3. प्रोफेशनल बिहेवियर: ऑफिस में पर्सनल रिलेशनशिप दिखाना अनुचित माना जाता है। कई कंपनियां इसे पूरी तरह प्रतिबंधित करती हैं।

  4. कार्रवाई के तरीके:

    • चेतावनी या सस्पेंशन (लिखित चेतावनी या अस्थायी निलंबन)
    • नौकरी से टर्मिनेशन (गंभीर मामलों में)
    • कानूनी कार्रवाई (अगर कंपनी को नुकसान होता है)

ऑफिस रोमांस के खतरे

कंपनियां प्रोफेशनल माहौल बनाए रखने के लिए ऑफिस रोमांस पर सख्ती बरतती हैं। नेस्ले और एस्ट्रोनॉमर जैसे मामले दिखाते हैं कि नियमों का उल्लंघन महंगा पड़ सकता है।

Read More :- मोदी-जिनपिंग की 50 मिनट बातचीत: सीमा पर शांति, ड्रैगन-हाथी की दोस्ती!

Watch Now :- साल में एक बार खुलता है राधा रानी का मंदिर