PM नरेंद्र मोदी ने बनगांव की रैली में TMC की आलोचन

नरेंद्र मोदी की बनगांव में रैली, TMC पर साधा निशाना

PM नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के बनगांव की रैली की।

PM नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के बनगांव की रैली की। उन्होंने कहा कि पहले फेज के मतदान में TMC का घमंड टूट चुका है। दूसरे चरण में BJP की जीत तय होती दिख रही है। PM ने आरोप लगाया कि TMC में छोटे-छोटे नेता और गुंडे खुद को सरकार समझने लगे हैं।

‘मां, माटी, मानुष’ का नारा

PM मोदी ने कहा, ‘15 साल पहले TMC ‘मां, माटी, मानुष’ का नारा देकर सत्ता में आई थी, लेकिन आज वे इन शब्दों को बोल भी नहीं पाते। अगर ये लोग ये शब्द बोलेंगे, तो इनके सभी पाप सामने आ जाएंगे। TMC के राज में मां-माटी और मानुष का सम्मान नहीं है।' PM मोदी ने कहा- बंगाल के युवा काफी प्रतिभाशाली हैं, लेकिन TMC ने उन्हें नशे की ओर धकेल दिया। हमारा बंगाल ‘क्रिएटिविटी का किंग’ है। BJP बंगाल के युवाओं की रचनात्मकता को ताकत देगी।

कंटेंट क्रिएशन बंगाल की ताकत

PM मोदी ने आगे कहा, 'आजकल बंगाल के बच्चों के म्यूजिक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब सराहे जा रहे हैं। मैंने भी रील्स देखी हैं। जिन्हें झालमुड़ी से चिढ़ है, उन्हें युवाओं की क्रिएटिविटी पसंद नहीं आती। लेकिन BJP इस ऑरेंज इकॉनमी और कंटेंट क्रिएशन को बंगाल की ताकत बनाएगी।'

29 अप्रैल को वोटिंग

पश्चिम बंगाल में सेकेंड फेज की वोटिंग 29 अप्रैल को होनी है। PM बनगांव के बाद आरामबाग में जनसभा करेंगे। इसके बाद शाम 5:30 बजे कोलकाता में उनका रोड शो होगा। PM मोदी मतुआ समुदाय से जुड़े मंदिर भी जाएंगे। 

रोड शो में घुसी TMC

वहीं भाजपा सांसद रवि किशन ने हावड़ा में बीजेपी कैंडीडेट उमेश राय के समर्थन में रोड शो निकाला। इस दौरान कुछ TMC समर्थक रोड शो में घुस गए। जिसकी भाजपा समर्थकों से बहस हुई, हालांकि रवि किशन ने गाड़ी से एनाउंस किया कि कोई लड़ाई नहीं करेगा। सब लोग आगे बढ़ें।