देश-विदेश
मानसून की मार: बिहार में बिजली गिरने से 17 की मौत, हिमाचल में ₹1200 करोड़ का नुकसान
मौत, तबाही और पलायन: वाराणसी में हर घंटे 1 सेमी बढ़ रही गंगा!
भारत में मानसून का तांडव जारी है। एक ओर बिहार में आकाशीय बिजली गिरने से 17 लोगों की जान चली गई, वहीं हिमाचल प्रदेश में बारिश और भूस्खलन ने अब तक 110 जिंदगियां लील ली हैं और ₹1200 करोड़ की सरकारी और निजी संपत्ति तबाह हो चुकी है।बिहार में बिजली गिरने से कहर
पिछले 24 घंटों में 17 मौतें सिर्फ बिजली गिरने से हुई हैं।- नालंदा: 5
- वैशाली: 4
- बांका व पटना: 2-2
- अन्य जिलों: शेष मौतें
वाराणसी में हर घंटे बढ़ रहा जलस्तर, पलायन शुरू
वाराणसी में गंगा और वरुणा दोनों नदियां खतरे के निशान के करीब पहुंच रही हैं।- नमो घाट डूबा
- 30,000 घरों ने पलायन की तैयारी शुरू की
हिमाचल में भारी नुकसान: हर तरफ मलबा और बर्बादी
- 20 जून से अब तक 31 बार फ्लैश फ्लड, 22 बादल फटने की घटनाएं
- NH-707 पूरी तरह बंद, मलबा हटाना मुश्किल
- 170 से ज्यादा सड़कें अभी भी बंद
अमरनाथ यात्रा फिर शुरू, सेना ने बचाए फंसे यात्री
- 16 जुलाई को बालटाल मार्ग पर लैंडस्लाइड के बाद यात्रा रोकी गई थी
- चिनार कॉर्प्स के जवानों ने बरारी मार्ग पर फंसे श्रद्धालुओं को निकाला