Manish sisodia satyendar jain : ACB ने 2 हजार करोड़ से ज्यादा के करप्सन में दर्ज की FIR
Manish sisodia satyendar jain : भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और मंत्री सत्येंद्र जैन के खिलाफ 2 हजार करोड़ से ज्यादा के भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया है. दोनों पर क्लास रूम के निर्माण में भ्रष्टाचार करने को लेकर जांच की जा रही है.
2 हजार करोड़ के घोटाले में FIR
दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और मंत्री सत्येंद्र जैन की मुश्किलें बढ़ गई है. एंटी करप्शन ब्रांच ने आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के खिलाफ 2 हजार करोड़ के भ्रष्टाचार के मामले में केस दर्ज किया है.भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने कहा, इन दोनों के खिलाफ केस इसीलिए दर्ज किया गया है क्योंकि क्लास रूम के निर्माण में अधिक खर्च किया गया. दिल्ली में आप के शासनकाल में 12,748 क्लास/बिल्डिंग के निर्माण में 2 हजार करोड़ रुपये का बड़ा घोटाला सामने आया है. इसकी लागत में वृद्धि देखी गई और निर्धारित पीरियड के अंदर एक भी काम पूरा नहीं हुआ.
ACB ने क्या कहा?
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने कहा, उचित प्रक्रिया का पालन किए बिना Consultant और Architect की नियुक्ति की गई और उनके जरिए से क्लास रूम के निर्माण की लागत भी बढ़ाई गई. एसीबी प्रमुख, ज्वाइंट कमिश्नर मधुर वर्मा ने एफआईआर दर्ज होने की पुष्टि की और कहा कि जांच जारी है.दरअसल, बीजेपी के नेताओं की तरफ से इस मामले में शिकायत दर्ज की गई थी. बीजेपी दिल्ली प्रदेश के प्रवक्ता हरीश खुराना, विधायक कपिल मिश्रा और नीलकंठ बख्शी ने शिकायत दर्ज कराई थी.
बीजेपी ने AAP को घेरा
दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने इस केस के सामने आने के बाद आम आदमी पार्टी को घेरा. उन्होंने कहा, हम आम आदमी पार्टी की भ्रष्टाचारी नीतियों का विरोध करते हैं. उन्होंने आगे कहा, आज का दिन आप पार्टी और उनकी सरकार के भ्रष्टाचार के लिए बहुत ही निर्णायक दिन है. शिक्षा क्रांति के नाम पर वोट मांगने वाले अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया के काले कारनामों को कई बार हम ने उजागर किया है.
Watch Now:- उत्तराखंड में चार धाम यात्रा की शुरुआत 30 अप्रैल से होने जा रही है.