देश-विदेश

Maharashtra Deputy CM Sunetra: महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री के रूप में अजीत पवार की पत्नी सुनेत्रा ने ली शपथ, सीएम मोहन ने दी बधाई..

Maharashtra Deputy CM Sunetra: स्वर्गीय अजित पवार की धर्मपत्नी सुनेत्रा पवार को विधायक दल की नेता के रूप में सर्वसम्मति से चुन लिया गया है। सुनेत्रा पवार ने आज  महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली, साथ ही बतातें चलें कि सुनेत्रा पवार , महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री बन गई हैं। लेकिन वित्त एवं योजना विभाग उन्‍हें नहीं मिलेगा। सूत्रों के मुताबिक इस विभाग के आलावा अजित पवार के पास रहे सभी विभाग सुनेत्रा पवार को सौंपे जाएंगे। अजित पवार के पास वित्त एवं योजना, राज्य उत्पाद शुल्क, खेल एवं अल्पसंख्यक मामलों के कार्यभार थे।

सीएम मोहन यादव ने दिया दी बधाई

CM मोहन यादव ने एक्स पर ट्वीट कर सुनेत्रा पवार को डिप्टी सीएम बनने की शुभकामनाएं दी उन्होंने लिखा कि- 'महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करने पर माननीय श्रीमती सुनेत्रा अजित पवार जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodiजी के यशस्वी मार्गदर्शन एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री @Dev_Fadnavis जी के कुशल नेतृत्व में, प्रथम महिला उपमुख्यमंत्री के रूप में निश्चित ही आप राज्य की विकास यात्रा को नई दिशा व गति प्रदान करेंगी।'

Maharashtra Deputy CM Sunetra: शरद पवार शपथ ग्रहण में नहीं होंगे शामिल

साथ ही आपको बतातें चलें कि महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण में शरद पवार शामिल नहीं होंगे,आज वो बारामती में ही रहेंगे. हालांकि मुंबई के लिए ठाणे से रवाना हो गए हैं, वो शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।

Maharashtra Deputy CM Sunetra: राज्यसभा सांसद पद से सुनेत्रा पवार का इस्तीफा-

NCP नेता सुनेत्रा पवार ने अपने राज्यसभा सांसद पद से इस्तीफा दे दिया है ..उनका यह इस्तीफ़ा महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने से पहले हुआ।

28 जनवरी को प्लेन क्रैश में डिप्टी सीएम का निधन

महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार का प्लेन क्रैश के दौरान निधन हो गया। 28 जनवरी बुधवार की सुबह करीब 8.45 बजे की है। Also Read-Ajit Pawar Funeral: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का आज होगा अंतिम संस्कार! जानकारी के मुताबिक, बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान प्लेन क्रैश हो गया जिससे बड़ा हादसा हुआ। इस प्लेन क्रैश में डिप्टी सीएम अजित पवार के साथ उनके पर्सनल असिस्टेंट, सुरक्षाकर्मी समेत 5 लोगों की मौत हो गई।

कैसे हुई मौत?

मिली जानकारी के अनुसार, बताया जा रहा है कि अजीत पवार मुंबई से चार्टर्ड प्लेन से बारामती गए थे लेकिन लैंडिंग के दौरान प्लेन क्रैश हो गया, जिसमें महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम की मौत हो गई। Also Read-Cm Vishnudeo Sai News: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की मौत..सीएम ने जताया शोक