देश-विदेश
दिल्ली लाए गए लूथरा ब्रदर्स, गोवा पुलिस ने किया अरेस्ट, गोवा अग्निकांड के बाद थाईलैंड भागे थे
Luthra Brothers Arrested Goa Fire: गोवा के अरपोरा स्थित नाइटक्लब में 6 दिसंबर को हुए भीषण अग्निकांड के बाद फरार सौरभ और गौरव लूथरा को थाईलैंड से भारत वापस लाया गया है। दिल्ली पहुंचते ही गोवा पुलिस ने एयरपोर्ट से दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
गोवा पुलिस ने किया गिरफ्तार
दोनों भाईयों की गिरफ्तारी के बाद दोनों का पहले मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा। इसके बाद उन्हें दिल्ली की पटियाला कोर्ट में ट्रांजिट रिमांड के लिए पेश किया जाएगा। यहां से रिमांड मिलने के बाद पुलिस दोनों को गोवा ले जाएगी। [caption id="attachment_122540" align="alignnone" width="521"]11 दिसंबर को हुई थी गिरफ्तारी
लूथरा ब्रदर्स को 11 दिसंबर को थाईलैंड पुलिस ने होटल इंडिगो, फुकेट से हिरासत में लिया था। इसके बाद 12 दिसंबर को उन्हें फुकेट से बैंकॉक लाया गया, जहां से भारत लाया गया। हादसे के बाद 11 दिसंबर को गोवा पुलिस की पहल पर लूथरा ब्रदर्स के पासपोर्ट सस्पेंड कर दिए गए थे। इसी दिन उनकी अग्रिम जमानत याचिका भी रोहिणी कोर्ट ने खारिज कर दी थी कोर्ट से उन्हें किसी तरह की कोई राहत नहीं मिली। Read More:गोवा नाइट क्लब अग्निकांड: लूथरा ब्रदर्स थाईलैंड से गिरफ्तार, गैर इरादतन हत्या का आरोपLuthra Brothers Arrested Goa Fire: 25 लोगों की मौत
सौरभ और गौरव लूथरा गोवा के बिर्च नाइट क्लब के मालिक हैं। ये वहीं क्लब है जहां 6 दिसंबर को आग लगने से 25 लोगों की मौत हो गई थी। घटना के बाद दोनों भाई थाईलैंड भाग गए थे। थाईलैंड पुलिस ने 11 दिसंबर को फुकेट में दोनों को हिरासत में लिया। आज सुबह उन्हें बैंकॉक से भारत डिपोर्ट किया गया था।गोवा नाइट क्लब आग मामले में पहली कार्रवाई, आग लगने से पहले का Video Viral
Goa Nightclub Fire Update: गोवा के नाइट क्लब में आधी रात को आग लगने से करीब 25 लोगों की मौत हो गई। इससे जुड़ा एक वीडियो सामने आया है। यह वीडियो आग लगने से पहले का है, जब एक बैली डांसर डांस करती नजर आ रही है और पीछे आग लग रही है। ये वीडियो रात का है।
View this post on Instagram
A post shared by Nation Mirror (@nationmirror)