देश-विदेश
लेह में भूकंप, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 5.7, दिल्ली में भी कांपी धरती
Leh Earthquake 5.7: भारत के उत्तरी हिस्सों में भूकंप से धरती हिली। पहले दिल्ली और हरियाणा में और अब लद्दाख के लेह में भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक लेह में आए भूंकप की रिक्टर स्केल पर तीव्रता 5.7 मापी गई, जो मध्यम से तेज श्रेणी में आता है।
लेह में भूकंप के झटके
लेह में यह भूकंप के झटके सोमवार सुबह 11:51 बजे महसूस किए गए। इस भूकंप का केंद्र जमीन से लगभग 171 किलोमीटर नीचे था। शुरुआती जानकारी के मुताबिक किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान या बड़ी क्षति की पुष्टि नहीं हुई है।आपदा प्रबंधन टीमें अलर्ट मोड पर
Leh Earthquake 5.7: लेह लद्दाख क्षेत्र हिमालयी भूकंपीय बेल्ट में है, इसलिए यहां भूकंप आते रहते हैं। भूकंप के बाद स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीमें अलर्ट मोड पर हैं। प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है, क्योंकि गहरे भूकंप के बाद आफ्टरशॉक की संभावना हो सकती है। हालांकि हालात सामान्य बताए जा रहे हैं।EQ of M: 5.7, On: 19/01/2026 11:51:14 IST, Lat: 36.71 N, Long: 74.32 E, Depth: 171 Km, Location: Leh, Ladakh. For more information Download the BhooKamp App https://t.co/5gCOtjdtw0 @DrJitendraSingh @OfficeOfDrJS @Ravi_MoES @Dr_Mishra1966 @ndmaindia pic.twitter.com/aM3LeQCF8Y
— National Center for Seismology (@NCS_Earthquake) January 19, 2026