देश-विदेश
ललित मोदी ने मांगी माफी, कहा - बयान गलत तरीके से पेश किया, माल्या और खुद को बताया था भगोड़ा
Lalit Modi apology: कुछ दिन पहले तक भगोड़े विजय माल्या और ललित मोदी का एक वीडियो सामने आया था जिसमें वो खुद को भगोड़ा कह रहे थे। अब ललित मोदी ने X पर पोस्ट करके माफी मांगी है।
ललित मोदी ने मांगी माफी
दरअसल, सरकार की सख्ती के बाद उसकी सारी हेकड़ी निकल गई है। भगोड़े ललित मोदी ने X पर पोस्ट करके माफी मांगी। ललित मोदी ने लिखा - अगर किसी की भावना को ठेस पहुंचती तो मैं उसके लिए माफी मांगता हूं, खासकर भारत सरकार से। जिसके लिए मेरे मन में काफी सम्मान है। ललित ने आगे लिखा है मेरे बयान को गलत तरीके से पेश किया गया और मेरी मंशा कभी ऐसी नहीं थी।I apologise if I have hurt anyone feelings especially the Indian Government who I have the highest respect and regard for. The statement was misconstrued and was never intended to be as played out. Once again my deepest apologies
— Lalit Kumar Modi (@LalitKModi) December 29, 2025