देश-विदेश
सेंगर की जमानत पर हाईकोर्ट के बाहर हंगामा, पीड़िता ने की फांसी की मांग
Unnav Rape Sengar bail protest: उन्नाव रेप मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। आरोपी पूर्व BJP विधायक कुलदीप सेंगर को जमानत मिलने के बाद एक बड़ा बवाल खड़ा हो गया हैं। पीड़िता और उसका परिवार कोर्ट का फैसला आने के बाद से ही इसका विरोध कर रहा है। अब अन्य लोग भी इसके खिलाफ सड़कों पर उतर आए हैं।
पीड़िता के परिवार के साथ-साथ सामाजिक संगठनों ने दिल्ली हाईकोर्ट के बाहर प्रदर्शन[/caption]
दिल्ली हाईकोर्ट के बाहर प्रदर्शन
पूर्व BJP विधायक सेंगर को जमानत देने के फैसले के खिलाफ पीड़िता के परिवार के साथ-साथ सामाजिक संगठनों ने दिल्ली हाईकोर्ट के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि आरोपी की जमानत को किसी भी हालत में स्वीकार नहीं किया जाएगा और इसके लिए वह सुप्रीम कोर्ट तक जाएंगे। [caption id="attachment_124822" align="alignnone" width="615"]Unnav Rape Sengar bail protest: फांसी की मांग
पीड़िता की मां ने कहा सेंगर को जमानत नहीं मिलनी चाहिए थी। हम इस मामले को सुप्रीम कोर्ट तक लेकर जाएंगे, हमारा हाईकोर्ट से अब भरोसा उठ गया है। अगर सुप्रीम कोर्ट में भी इंसाफ नहीं मिलता है तो हम दूसरे देश जाएंगे। मेरे पति की हत्या के दोषी और मेरी बेटी से अपराधी को तुरंत फांसी दी जानी चाहिए।कोर्ट के बाहर नारेबाजी
सेंगर की जमानत के खिलाफ भारी संख्या में महिलाएं हाईकोर्ट के बाहर इकठ्ठा हुई। उनके हाथों में 'उन्नाव पीड़िता के लिए न्याय' जैसे नारे लिखे हुए बैनर थे। महिलाओं ने कोर्ट के बाहर जमकर नारेबाजी की, और पीड़ित परिवार के लिए न्याया की मांग की।Unnav Rape Sengar bail protest: पुलिस की चेतावनी
प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को वहां से हटने की चेतावनी दी। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से कहा कि अगर 5 मिनट में यहां से नहीं हटते हैं तो लीगल एक्शन लिया जाएगा। अगर आपको प्रोटेस्ट करना है तो जंतर-मंतर जाओ। इसके जवाब में प्रदर्शनकारियों ने कहा कि इसी कोर्ट ने आरोपी को जमानत दी थी इसलिए यहां प्रदर्शन कर रहे हैं। जहां अन्याय हुआ हैं न्याय भी वहीं से मांगा जाएगा।
View this post on Instagram