मुंबई के मीरा रोड में एक युवक ने दो सिक्योरिटी गार

धर्म पूछा, कलमा पढ़ने को कहा, मुंबई में 2 सिक्योरिटी गार्ड्स पर चाकू से किया हमला

धर्म पूछा, कलमा पढ़ने को कहा

मुंबई के मीरा रोड स्थित नया नगर इलाके में एक युवक ने 2 सिक्योरिटी गार्ड पर चाकू से हमला कर दिया। हमला करने से पहले उनका धर्म पूछने के बाद चाकू से हमला कर दिया। आरोपी की पहचान 31 साल के जैब जुबेर अंसारी के रूप में हुई है। घटना सोमवार सुबह करीब 4 बजे की है।

गार्ड पर हमला

पुलिस के मुताबिक, एक अंडर कंस्ट्रक्शन बिल्डिंग के पास 2 सिक्योरिटी गार्ड, राजकुमार मिश्रा और सुब्रतो रमेश सेन तैनात थे। आरोपी पहले उनसे मस्जिद का रास्ता पूछा। कुछ वक्त बाद वह दोबारा लौटा, और एक गार्ड से धर्म पूछने के बाद अचानक चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद वह केबिन में घुसा और दूसरे गार्ड से कलमा पढ़ने को कहा, जब गार्ड ने ऐसा नहीं किया तो उस पर भी हमला कर दिया गया।

ISIS से जुड़ा आरोपी

दोनों घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। वहीं आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। महाराष्ट्र ATS ने उसके घर से ISIS से जुड़े नोट्स, लैपटॉप और कुरान की 3 कॉपियां बरामद की । बताया जा रहा है कि आरोपी ने हमला अकेले प्लान किया था। घटना के करीब डेढ़ घंटे के अंदर ही नया नगर पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की और उसे गिरफ्तार किया। इसके बाद उसे ठाणे की कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 4 मई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। 

अमेरिका में रहता था आरोपी

ATS ने बताया कि आरोपी साइंस ग्रेजुएट है और वह 2020 तक अपने माता-पिता के साथ अमेरिका में रहा। अमेरिका में नौकरी नहीं मिलने के कारण वह 2020 में भारत आ गया। वह 2022 से मीरा रोड स्थित स्मिता रीजेंसी बिल्डिंग में अकेले रहकर ऑनलाइन केमिस्ट्री की कोचिंग देने का काम करता था। आरोपी की पत्नी अफगानी हैं। वह उसे छोड़कर अमेरिका चली गई। 

लोन वुल्फ अटैक

ATS के मुताबिक, यह लोन वुल्फ अटैक का मामला है। यानी एक ऐसा आतंकवादी हमला, जिसे किसी आतंकी संगठन की मदद या आदेश के बिना एक अकेला व्यक्ति खुद की योजना बनाकर अंजाम देता है। एजेंसियों ने उसके घर की तलाशी ली। वहां हाथ से लिखे कुछ नोटस् मिले। इन नोट्स में आरोपी ने ISIS में शामिल होने की इच्छा जताई थी। आरोपी के घर से कुछ किताबें और आपत्तिजनक सामान भी बरामद हुआ। एजेंसियां अब उसके फोन और लैपटॉप की भी जांच कर रही हैं।