देश-विदेश
खड़गे बोले मोदी को गांधी सरनेम से दिक्कत, राहुल का आरोप: देश में चल रहा वन मैन शो, फायदा 2-3 अरबपतियों को
Kharge Rahul Attack Modi Govt : कांग्रेस ने मनरेगा का नाम बदलने के सरकार के फैसले के खिलाफ खुलकर मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शनिवार को साफ किया कि पार्टी इस फैसले का विरोध सड़कों पर उतरकर करेगी. 5 जनवरी से देशभर में इसके खिलाफ अभियान चलाया जाएगा ।दिल्ली के इंदिरा भवन में हुई कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक के बाद खड़गे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गांधी सरनेम से दिक्कत है. इसलिए मनरेगा का नाम बदला गया।
Kharge Rahul Attack Modi Govt: कैबिनेट से पूछे बिना लिया गया फैसला
बैठक के बाद कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सरकार पर सीधा हमला बोला उन्होंने कहामनरेगा का नाम बदलने का फैसला न तो कैबिनेट में चर्चा के बाद लिया गया और न ही राज्यों से कोई सलाह ली गई, देश में मोदी जी वन मैन शो चला रहे हैं। जो फैसला उन्हें सही लगता है, वही लागू कर देते हैंराहुल ने आरोप लगाया कि इस तरह के फैसलों का फायदा केवल 2-3 बड़े अरबपतियों को मिल रहा है, जबकि नुकसान देश के ग्रामीण इलाकों और गरीब वर्ग को उठाना पड़ रहा है । Also Read-सरकारी विमान से रायपुर पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, TI ने जूते-टोपी उतारकर छुए पैर