देश-विदेश
केदारनाथ-बद्रीनाथ में पहली बर्फबारीः राजस्थान-पंजाब-हरियाणा में तेज बारिश का अलर्ट
पहाड़ों में बर्फबारी, मैदानों में बारिश! राजस्थान में तापमान 12°C तक गिरा
केदारनाथ-बद्रीनाथ में मौसम की पहली बर्फबारी, हेमकुंड साहिब में 3 इंच तक स्नोफॉल
उत्तराखंड के केदारनाथ, बद्रीनाथ और हेमकुंड साहिब में सीजन की पहली बर्फबारी देखने को मिली है। हेमकुंड साहिब में 2-3 इंच तक बर्फ गिर चुकी है। केदारनाथ में तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया है।मौसम विभाग का अलर्ट:
- 7 अक्टूबर को रेड अलर्ट: भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी
- चारधाम यात्रा जारी है, रोजाना 5,000+ श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।
- पर्यटकों और यात्रियों को एहतियात बरतने की सलाह दी गई है।
हिमाचल-हजारों फीट ऊंचाई पर भी बर्फबारी
हिमाचल के लाहौल-स्पीति, किन्नौर और चंबा में भी हल्की से मध्यम बर्फबारी हुई। शिमला में बारिश के चलते मॉल रोड पर पर्यटक कम नजर आए। आने वाले 48 घंटों तक बर्फबारी और बारिश जारी रहने की संभावना।मैदानों में बारिश का कहर: राजस्थान, पंजाब, हरियाणा अलर्ट पर
राजस्थान
9 जिलों में अलर्ट जारी किया है, जयपुर, सीकर, हनुमानगढ़ में 4 इंच तक बारिश गिरा। जिसस तापमान गिरकर 12°C तक पहुंचा गया। 8 अक्टूबर से मौसम साफ होने की संभावनापंजाब
ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, पठानकोट, गुरदासपुर, जालंधर, लुधियाना में तेज बारिश हुई। अगले 36 घंटों में भारी बारिश की आशंकाहरियाणा
17 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है, अंबाला, पंचकूला, करनाल, यमुनानगर में मूसलाधार बारिश हुई। हिसार में तापमान 12°C तक गिर गया।8 अक्टूबर से मौसम में सुधार की उम्मीद Read More:- जिंदगी में होना है सफल तो घर के वास्तु में करें छोटा सा बदलावkedarnath badrinath first snowfall: बिहार में भी बिगड़ा मौसम, 23 जिलों में यलो अलर्ट
- अगले 48 घंटे में तेज बारिश और तेज हवा
- अररिया, कटिहार, किशनगंज जैसे जिलों में बाढ़ जैसे हालात
- 2-3 डिग्री तापमान गिरने की चेतावनी
kedarnath badrinath first snowfall: किस राज्य में क्या सावधानी जरूरी?
| राज्य | अलर्ट | सलाह |
|---|---|---|
| उत्तराखंड | रेड अलर्ट | पहाड़ों में जाने से बचें, चारधाम यात्रा पर अलर्ट |
| हिमाचल | ऑरेंज अलर्ट | पर्यटकों को हाई-हिल ड्राइव से परहेज करने की सलाह |
| राजस्थान | यलो अलर्ट | तापमान गिरा, गर्म कपड़े जरूरी |
| पंजाब-हरियाणा | ऑरेंज अलर्ट | किसानों और स्कूली बच्चों के लिए विशेष निर्देश |
| बिहार | यलो अलर्ट | बाढ़ संभावित जिलों में प्रशासन अलर्ट पर |