देश-विदेश
जापान में भालुओं का आतंक: सेना तैनात, 7 महीने में 100 हमले और 12 मौतें
जापान में भालुओं के हमले बढ़े, सेना तैनात
japan bear attacks sdf deployed: जापान में भालुओं का आतंक बढ़ता जा रहा है और स्थिति अब गंभीर हो चुकी है। अप्रैल 2025 से अब तक देश में 100 से अधिक भालू हमले हो चुके हैं, जिनमें 12 लोगों की मौत हो चुकी है। सबसे ज्यादा मौतें अकिता प्रांत और पड़ोसी शहर इवाते में हुईं। अकिता प्रांत में भालुओं की संख्या इस साल छः गुना बढ़कर 8,000 से अधिक हो गई है।सुरक्षा के उपाय और ट्रेंड शिकारी
भालुओं को मारने और नियंत्रण करने का काम अनुभवी ट्रेंड शिकारी को सौंपा गया है। स्थानीय अधिकारी लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं। सबसे प्रमुख उपाय यह है कि घरों के बाहर घंटी रखी जाए, ताकि भालू घर के पास आने से पहले आवाज सुनकर दूर चले जाएं। साथ ही, अधिकारियों ने लोगों को सुझाव दिया है कि सिर्फ जरूरी होने पर ही बाहर निकलें, जंगल या पहाड़ी इलाकों में अकेले जाने से बचें, और बच्चों को हमेशा साथ रखें।भालुओं के हमले क्यों बढ़े?
विशेषज्ञों का कहना है कि जापान में मानव और वन्यजीव के बीच लगातार टकराव बढ़ रहा है।- बढ़ती आबादी और आवास विस्तार के कारण भालुओं का प्राकृतिक आवास सिकुड़ गया है।
- पर्वतीय इलाकों में जंगल और खेती के नजदीक रहते भालू भोजन की तलाश में मानव बस्तियों में आने लगे हैं।
- अकिता और इवाते जैसे पहाड़ी प्रांतों में भालुओं की संख्या में तेजी से वृद्धि हुई है।