देश-विदेश
Rambhadracharya On Shahrukh Khan: KKR टीम में बांग्लादेशी खिलाड़ी को शामिल करने पर SRK पर भड़के जगद्गुरु रामभद्राचार्य!
Rambhadracharya On Shahrukh Khan: बॉलीवुड के किंग खान आए दिन अपने प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं, ऐसे में एक बार फिर वो चर्चाओं में बने हुए है, लेकिन इस बार अपने फिल्मों की वजह से नहीं बल्कि IPL टीम की वजह से दरअसल शाहरुख खान की KKR टीम में एक बांग्लादेशी प्लेयर को शामिल किया गया है, जिसकी वजह से वो विवादों में घिरे हुए हैं।
दरअसल, बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार हो रहा उनकी हत्याएं की जा रहीं, जिससे आहत होकर कई लोग और धर्मगुरु इस बात का विरोध कर रहें हैं। इस पर देवकीनंदन ठाकुर और जगद्गुरु रामभद्राचार्य का बयान सामने आया है, जिसमें रामभद्राचार्य ने कहा कि - 'शाहरुख खान का कोई चरित्र नहीं है..'
किस खिलाड़ी की वजह से हुआ विवाद
कुछ दिन पहले IPL का ऑक्शन रखा गया था, जिसमें कोलकाता नाइट राइडर्स ने बांग्लादेशी खिलाड़ी क्रिकेट रहमान को 9.2 करोड़ रुपए में खरीदकर टीम में शामिल कर लिया, जिसके बाद से ही पूरे देश में इस बात का लोग KKR टीम में रहमान के शामिल होने का विरोध कर रहें हैं। बता दें कि, मुस्तफिजुर रहमान बाएं हाथ के गेंदबाज है, वो अपनी कटर्स और स्लोअर गेंदो के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने 2025 में भारत के खिलाफ खेल रहे ODI सीरीज से इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था।
View this post on Instagram