जबलपुर क्रूज हादसा: CM ने दिए जांच के आदेश, PM ने जताया दुख
मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित बरगी डैम में पर्यटन विभाग का एक क्रूज अचानक आई तेज आंधी के चलते डूब गया। अब तक हादसे में 9 शव मिल चुके हैं। 28 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। 4 लोग अभी भी लापता हैं। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त क्रूज में लगभग 43 से 47 पर्यटक सवार थे। लेकिन टिकट सिर्फ 29 लोगों की कटी थी।
CM ने दिए जांच के आदेश
डिप्टी CM और जबलपुर के प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा भी घटना स्थल पर पहुंचे। वहीं सीएम डॉ. मोहन यादव का बयान सामने आया उन्होंने जांच के आदेश दे दगिए है, साथ ही लोगों को बचाने वालों को पुरस्कृत करने का ऐलान किया। CM ने कहा इस तरह के हादसों से मन व्यथित हो जाता है वह बहुत दुखी हूं। बचाव दल पूरी सक्रियता के साथ लगा हुआ है। हादसे के बाद क्रूज़ को बाहर निकाल लिया गया है।
https://www.youtube.com/shorts/wdqppqjwZI8
PM ने जताया दुख
हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया। उन्होंने प्रधानमंत्री राहत कोष से मृतकों के परिवार जनों को 2-2 लाख रुपए और घायलों को 50 हजार रुपए देने की घोषणा की है। वहीं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दोपहर 4 बजे जबलपुर पहुंच सकते हैं।
सीने से चिपकाया बेटा
बचाए गए लोगों ने कहा की पहले लाइफ जैकेट नहीं दिया गया था। तेज आंधी चलने लगी, और अचानक एक लहर आई और नाव पलट गई। सब लोग बचाओ-बचाओ चिल्ला रहे थे। इसके बाद लाइफ जैकेट दिए गए। एक महिला और 1 बच्चे का शव मिला है। महिला ने अपने 4 साल के बेटे को सीने से चिपकाया हुआ था।
मंत्री बोले - क्रूज बंद
वहीं पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र लोधी भी मौके पर पहुंचे, लेकिन उनका एक बयान तेजी से वायरल हो रहा है। उन्होंने कहा - पेट्रोल-डीजल के क्रूज बंद हैं, कहीं-कहीं चल रहे हैं, जांच के आदेश दिए हैं।
4 लोग अब भी लापता
श्रीतमिल पिता कामराज (5)
कामराज पिता श्रीरामालिंगम
विराज सोनी पिता कृष्णा सोनी (6)
मयूरम पिता परिमल (9)