इंडिगो फ्लाइट में पावर बैंक ब्लास्ट होने से 5 यात्

हैदराबाद से चंडीगढ़ फ्लाइट में पावर बैंक ब्लास्ट, 5 यात्री घायल

फ्लाइट में पावर बैंक ब्लास्ट

हैदराबाद से चंडीगढ़ आ रही इंडिगो फ्लाइट में पावर बैंक में ब्लास्ट हो गया। घटना में 5 यात्री घायल हुए है। बता दे कि पावर बैंक एक यात्री के बैग में रखा था। जो ब्लास्ट हो गया। घटना उस वक्त हुई, जब फ्लाइट एयरपोर्ट पर खड़ी थी। हादसे के बाद फ्लाइट में धुआं भर गया, जिससे अंदर यात्री घबरा गए। इसके बाद यात्रियों को वहां से निकाला गया।

यात्रियों को सुरक्षित निकाला

कुछ फोटो भी सामने आई है जिसमें एक महिला को एंबुलेंस में रखा गया था। क्रू मेंबर्स ने फायर सेफ्टी उपकरणों का इस्तेमाल कर आग पर काबू पाया। अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि के पावर बैंक ब्लास्ट कैसे हुआ। पुलिस और एयरपोर्ट अथारिटी की टीम जांच में लगी है। इंडिगो की ओर से जारी बयान में कहा गया कि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विमान खाली कराया गया और अधिकारियों को तुरंत सूचना दी गई। सभी यात्रियों को सुरक्षित तरीके से टर्मिनल तक पहुंचाया गया, जहां एयरलाइन की टीम उनकी मदद में जुटी रही।

पावर बैंक में आग

Indigo के अनुसार विमान को दोबारा संचालन में लाने से पहले जरूरी तकनीकी जांच की जाएगी। इंडिगो ने कहा कि यात्रियों और क्रू की सुरक्षा उनकी प्राथमिकता है। विमान में 198 यात्री, 2 बच्चे और 6 क्रू मेंबर सवार थे। लैंडिंग के बाद जब विमान वे नंबर-1 की ओर बढ़ रहा था, तभी सीट 39C पर बैठे यात्री ने क्रू को पावर बैंक में आग लगने की जानकारी दी। क्रू ने तुरंत फायर एक्सटिंग्विशर की मदद से आग पर काबू पाया, लेकिन फ्लाइट के अंदर धुआं फैल गया। एहतियात के तौर पर इमरजेंसी प्रोटोकॉल लागू किए गए। 

पावर बैंक का इस्तेमाल पर रोक

DGCA ने जनवरी 2026 से फ्लाइट के दौरान यात्री पावर बैंक का इस्तेमाल कर मोबाइल फोन या किसी भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को चार्ज करने पर रोक लगा दी थी। DGCA के मुताबिक, पावर बैंक और अन्य रिचार्जेबल डिवाइस में इस्तेमाल होने वाली लिथियम बैटरियां आग लगने का बड़ा कारण बन सकती हैं। दुनिया भर में कई ऐसे मामले सामने आए हैं, जहां फ्लाइट के दौरान लिथियम बैटरियां गर्म होकर आग का कारण बनी।