देश-विदेश
2 बड़े कानूनों में बदलाव करने जा रही सरकार, मनरेगा के बाद जल्द पेश होगा नया बिल
Education And Food Security Bill: केंद्र सरकार मनरेगा के बाद UPA सरकार के समय बने 2 बड़े कानूनों- शिक्षा का अधिकार और खाद्य सुरक्षा कानून में सुधार करने की तैयारी कर रही है। केंद्र सरकार चाहती है कि इन योजनाओं का लाभ हर सही व्यक्ति तक पहुंचे और लाभार्थियों का रजिस्ट्रेशन हो।
खाद्य सुरक्षा कानून में सुधार करने की तैयारी[/caption]
शिक्षा का अधिकार[/caption]
बिल के मुताबिक, पिछले 20 सालों में MGNREGA ने ग्रामीण परिवारों को रोजगार दिया, लेकिन गांवों में हुए सामाजिक-आर्थिक बदलावों को देखते हुए इसे और मजबूत करना बेहद जरूरी है। पूरी खबर..
2 कानून में बदलाव
सरकार पहले इन कानूनों से जुड़े नियमों और आदेशों में सुधार करने की कोशिश करेगी। अगर इससे परिणाम सही नहीं मिले, तो संसद में नए संशोधन विधेयक भी लाए जा सकते हैं। इसके साथ ही केंद्र सरकार यह भी विचार कर रही है कि आवास के अधिकार को एक कानूनी अधिकार का दर्जा मिले। [caption id="attachment_128475" align="alignnone" width="564"]Education And Food Security Bill: कानूनों में 3 कमियां
परामर्श प्रक्रिया से जुड़े अधिकारी के मुताबिक, मनमोहन सिंह सरकार के वक्त बनाए गए कानूनों में 3 बड़ी खामियां सामने आई -- शिक्षा का अधिकार होने के बावजूद भी हर बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा नहीं मिली
- खाद्य सुरक्षा कानून में जरूरतमंद परिवार तक राशन नहीं पहुंच सका।
- योजनाओं के क्रियान्वयन में लीकेज और अपात्र लाभार्थियों की समस्या लगातार बनी रही।
सरकार के लक्ष्य
केंद्र सरकार ने शिक्षा, खाद्य सुरक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य और आवास इन 5 बुनियादी जरूरतों को लेकर 3 ठोस लक्ष्य -- योजना की पूरी कवरेज के लिए समय-सीमा तय
- डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए रियल टाइम मॉनिटरिंग
- हर नागरिक की पहचान और राष्ट्रव्यापी रजिस्ट्रेशन अभियान