देश-विदेश
India-US के बीच नई ट्रेड डील, ट्रंप ने 50% से घटाकर 18% किया टैरिफ
India US trade deal: अमेरिका और भारत के बीच नई ट्रेड डील हुई है, जिसे दोनों देशों के रिश्तों के लिए बेहद अहम माना जा रहा है। भारत और अमेरिका के बीच लंबे समय से इस ट्रेड डील का इंतजार था। इस समझौते के तहत अमेरिका ने भारतीय सामानों पर लगने वाला टैरिफ 50% से घटाकर 18% कर दिया है। यह फैसला राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने किया।
50% से घटाकर 18% किया टैरिफ
इससे पहले भारत के उत्पादों पर बहुत ज्यादा टैक्स लग रहा था, अप्रैल में 25% रेसिप्रोकल टैरिफ लगाया था और रूस से तेल खरीदने के कारण अगस्त में 25% पेनल्टी का ऐलान किया। इससे भारत पर कुल टैरिफ 50% हो गया था। जिससे भारतीय निर्यातकों को भारी नुकसान हो रहा था। [caption id="attachment_131979" align="alignnone" width="513"]India US trade deal: ट्रंप ने की मोदी से बात
अब नई डील के बाद अमेरिका ने रूस से तेल खरीद से जुड़ा टैक्स हटा दिया है। इसके बाद भारतीय उत्पादों पर सिर्फ 18% का टैरिफ ही लगेगा। ट्रम्प ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बातचीत की। इसके बाद रात करीब 10:30 बजे ट्रम्प ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर भारत-US के बीच ट्रेड डील की घोषणा की। ट्रम्प ने दावा किया कि PM मोदी रूस से तेल की खरीद बंद करने और अमेरिका से ज्यादा तेल खरीदने पर राजी हो गए हैं।भारत वेनेजुएला से तेल लेगा?
डोनाल्ड ट्रम्प के मुताबिक, जरूरत पड़ी तो भारत वेनेजुएला से तेल लेगा। भारत ‘बाय अमेरिकन’ नीति के तहत अमेरिका से 46 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का सामान खरीदेगा।PM ने दिया धन्यवाद
वहीं, ट्रम्प के एलान के बाद PM ने X पर लिखा- भारत के 1.4 अरब लोगों की तरफ से राष्ट्रपति ट्रम्प का शुक्रिया।Wonderful to speak with my dear friend President Trump today. Delighted that Made in India products will now have a reduced tariff of 18%. Big thanks to President Trump on behalf of the 1.4 billion people of India for this wonderful announcement. When two large economies and the…
— Narendra Modi (@narendramodi) February 2, 2026