देश-विदेश

India-Pak War Update: भारत ने पाकिस्तान पर 100 मिसाइलें दागी, इंडियन नेवी ने किया पाकिस्तान पर हमला

India-Pak War Update: आखिरकार भारत ने पाकिस्तान तगड़ा जवाब दे दिया। बताया जा रहा है कि भारत ने पाकिस्तान पर एक साथ 100 मिसाइलें दाग दी हैं। इससे पहले पाकिस्तान ने सरहदी इलाकों में ड्रोंस और मिसाइल के जरिए भारत को दहलाने की साजिश की थी, हालांकि भारतीय सेना ने उनको हवा में ढेर कर दिया, सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तान के कई फाइटर जेट्स को भी ढेर हुए है। इतना ही नहीं भारत ने पाक के एक पायलट को भी पकड़ लिया है। बताया जा रहा है कि पकड़ा गया पाकिस्तानी पायलट JF17 का है।

अब नहीं बचेगा पाकिस्तान!

पाकिस्तान की तरफ से की गई नापाक हरकत के बाद भारत की तीनों सेनाओं ने पाकिस्तान के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। पाकिस्तान के अहम शहरों को निशाना बनान शुरू कर दिया है। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद समेत लाहौर, कराची जैसे शहरों पर भारतीय सेना ने हमले करने शुरू कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि भारतीय नेवी INS विक्रांत को भी जंग के मैदान में उतार दिया है।

Indian Airline ने जारी की एडवाइजरी

स्पाइसजेट ने एडवाइजरी जारी की। एयरलाइन ने ट्वीट किया, "सभी हवाई अड्डों पर सुरक्षा उपायों को बढ़ाने के मद्देनजर, यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे Airport पर  कम से कम 3 घंटे पहले तक आ जाए। ताकि चेक-इन और बोर्डिंग प्रक्रिया सुचारू रूप से चल सके।" [caption id="attachment_80658" align="alignnone" width="300"] Spicejet[/caption]

इंडिगो ने एडवाइजरी जारी की

इंडिगो ने भी एडवाइजरी जारी की है। एयरलाइन ने ट्वीट किया, "इस असाधारण समय में, सभी हवाई अड्डों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। हम आपसे अनुरोध करते हैं कि सुरक्षा जांच और औपचारिकताओं के लिए अपनी यात्रा के लिए ज्यादा समय दें। हम आपकी समझदारी और सहयोग की सराहना करते हैं।"

[caption id="attachment_80654" align="alignnone" width="300"] indigo[/caption]

एअर इंडिया ने एडवाइजरी जारी की

[caption id="attachment_80653" align="alignnone" width="300"] Air India[/caption]

राजस्थान-पोखरण पर ड्रोन अटैक

भारत पाकिस्तान के बीच चल रहे यूद्ध के दूसरे दिन भी पाकिस्तान ने भारत पर ड्रोन अटैक किए। ये हमले जम्मू-कश्मीर, पंजाब और राजस्थान-पोखरण में किए गए। पाकिस्तान ने सुसाइड ड्रोन और मिसाइलें दागी, जिन्हें इंडिया के S-400 एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम ने नाकाम कर दिया। पाकिस्तान के एयर डिफेंस सिस्टम को हिंदुस्तान ने पहले ही खत्म कर दिया था।

India-Pak War Update: पाकिस्तान ने किया हमला!

पाकिस्तान ने जम्मू और पठानकोट पर सुसाइड ड्रोन्स से हमला हुआ। पाकिस्तानी ड्रोन्स ने जम्मू एयरपोर्ट और पठानकोट एयरफोर्स स्टेशन को निशाना बनाया, जिसे भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने नाकाम कर दिया।