देश-विदेश
यूरोप की सड़कों पर दौड़ेगी मेड इन इंडिया कार: PM मोदी ने दिखाई मारुति EV को हरी झंडी
मारुति की पहली इलेक्ट्रिक SUV यूरोप-जापान के रास्ते घर-घर पहुंचेगी
Made in India का EV पल: मोदी बोले – पसीना हमारा, नाम भारत का
इस कार को विदेशों में बेचने की सबसे बड़ी बात ये है कि ये पूरी तरह भारत में बनी है। हंसलपुर प्लांट से यूरोप, जापान और दर्जनों देशों में जाएगी। यही नहीं, पीएम मोदी ने मारुति को ‘मेक इन इंडिया’ की ब्रांड एम्बेसडर तक कह दिया।“मुझे फर्क नहीं पड़ता पैसा कहां से आया – डॉलर, यूरो या येन। फर्क इस बात से पड़ता है कि उस प्रोडक्ट में **मेरे देश के लोगों का पसीना, मेहनत और मिट्टी की महक है।” – PM नरेंद्र मोदी
ग्रीन मोबिलिटी में भारत की छलांग – पेट्रोल नहीं, अब भविष्य चलेगा बैटरी से
भारत में इलेक्ट्रिक गाड़ियों को लेकर जो उत्साह है, वो अब एक दिशा पा चुका है। मारुति की ये EV SUV दिखा रही है कि भारत सिर्फ भविष्य की ओर नहीं बढ़ रहा, बल्कि भविष्य बना रहा है।- दो बैटरी पैक ऑप्शन: 49kWh और 61kWh
- एक बार चार्ज करने पर रेंज: 500 किमी तक (कंपनी का दावा)
- ऑल-व्हील ड्राइव वर्जन भी उपलब्ध
कीमत और मुकाबला – ई-विटारा किससे भिड़ेगी?
भारत में इसकी कीमत ₹20 लाख से शुरू हो सकती है, जो हाई एंड वर्जन में ₹30 लाख तक जा सकती है। ये सीधा टक्कर देगी:- MG ZS EV
- Tata Curvv EV (आने वाली)
- Hyundai Creta EV
- Mahindra BE 6
डिज़ाइन ऐसा जो नजरें रोक दे, फीचर्स जो मन मोह लें
- 19-इंच ब्लैक अलॉय व्हील्स, बॉडी क्लैडिंग और मस्क्यूलर लुक
- LED हेडलाइट्स और DRLs, कॉन्सेप्ट जैसी फिनिश
- इंटीरियर में डुअल-टोन ब्लैक-ऑरेंज थीम
- 6 एयरबैग्स, 360 डिग्री कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक