देश-विदेश
ENG vs IND Women 1st ODI: भारतीय विमेंस टीम ने इंग्लैंड को 4 विकेट से हराकर वनडे सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त!
ENG vs IND Women 1st ODI: भारतीय विमेंस टीम ने इंग्लैंड को 4 विकेट से हराकर वनडे सीरीज का शानदार आगाज किया। 3 मैचो की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। यह मैच साउथैम्प्टन के रोज बाउल मैदान पर खेला गया, जिसमें इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 258 रन बनाए। वहीं टारगेट का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 48.2 ओवर में 6 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया।
आपको बता दें कि, हाल ही में भारतीय विमेंस टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ T20 सीरीज का किताब अपने नाम कर चुकी है।
भारत की ओर से स्नेह राणा और क्रांति गौड़ ने 2-2 विकेट लिए, जबकि अमनजोत कौर और श्री चरानी को 1- 1 सफलता मिली।
A cracker of a chase from #TeamIndia to win the ODI series opener by 4 wickets! ? ?
Scorecard ▶️ https://t.co/kZOiqewbWP#ENGvIND pic.twitter.com/E1I3igW0R7 — BCCI Women (@BCCIWomen) July 16, 2025
इंग्लैंड की शुरुआत खराब...
इंग्लैंड से बल्लेबाजी करने उतरी एमी जोंस को 8 रन पर ही आउट हो गई और उसके बाद टैमी ब्यूमोंट भी आउट हो गईं। इसके बाद स्किवर ब्रंट ने 41 रन, एमा लैंब ने 39 रन, तीसरे विकेट के लिए 71 की साझेदारी की। दोनों को स्नेह राणा ने आउट किया। फिर सोफिया डंकली ने शानदार बल्लेबाजी के साथ 83 रन बनाए और एलिस डेविडसन - रिचर्ड्स ने 53 रन बनाए , जबकि छठे विकेट के लिए डंकली और एक्लेस्टोन (23 रन नाबाद) ने 55 रनों की तेज साझेदारी की।भारतीय टीम की शानदार बल्लेबाजी..
भारतीय टीम से स्मृति मंधाना ने 28 रन और डेब्यू कर रही प्रतीक्षा रावल ने 37रन बनाकर 48 रन की ओपनिंग साझेदारी के साथ अच्छी शुरुआत की। मंधाना और रावल के आउट होने के बाद भारतीय पारी थोड़ी लड़खड़ाई, लेकिन दीप्ति शर्मा ने मोर्चा संभाल लिया। दीप्ति शर्मा ने 64 गेंदों पर नाबाद 62 रन की अहम पारी खेली और मैच की हीरो रहीं।साथ ही हरलीन देओल 27 रन और कप्तान हरमनप्रीत कौर 13 रन बनाकर आउट हो गई। इसके बाद दीप्ति ने पहले जेमिमा रोड्रिग्स (43 रन) के साथ 90 रन और फिर अमनजोत कौर (20 रन नाबाद) के साथ नाबाद 33 रन की साझेदारी कर टीम को जीत दिलाई।An unbeaten half-century in a fine chase! ?
Deepti Sharma bags the Player of the Match award as #TeamIndia secure 1-0 lead in the ODI series. ? Scorecard ▶️ https://t.co/kZOiqewbWP#ENGvIND | @Deepti_Sharma06 pic.twitter.com/Brc3QT8PPF — BCCI Women (@BCCIWomen) July 16, 2025
2️⃣0️⃣0️⃣ up for #TeamIndia ? Jemimah Rodrigues (46*) and Deepti Sharma (40*) are leading the charge? Updates ▶️ https://t.co/kZOiqewbWP#ENGvIND pic.twitter.com/TmKAH4lNvQ
— BCCI Women (@BCCIWomen) July 16, 2025