असम में हिमंता बिस्वा सरमा ने दूसरी बार मुख्यमंत्र

असम में फिर NDA सरकार, हिमंता बिस्वा सरमा ने दूसरी बार ली सीएम पद की शपथ

गुवाहाटी में भव्य समारोह, पीएम मोदी भी रहे मौजूद

हिमंता बिस्वा सरमा ने मंगलवार को दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। गुवाहाटी के खानापारा स्थित वेटरनरी फील्ड में आयोजित भव्य समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी सहित कई केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद रहे। राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने हिमंता बिस्वा सरमा और अन्य मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। हिमंता लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने वाले असम के पहले गैर-कांग्रेसी नेता बन गए हैं।

NDA की बड़ी जीत के बाद बना नया रिकॉर्ड

आसाम विधानसभा चुनाव 2026 में भारतीय जनता पार्टी नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने शानदार जीत दर्ज की। गठबंधन ने कुल 102 सीटों पर कब्जा किया, जिसमें भारतीय जनता पार्टी को अकेले 82 सीटें मिलीं।सहयोगी दल असम गण परिषद और बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट ने भी 10-10 सीटों पर जीत हासिल की। यह राज्य में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की लगातार तीसरी सरकार है।

इन नेताओं ने भी ली मंत्री पद की शपथ

शपथ ग्रहण समारोह में  अतुल बोरा, अजंता नियोग, चंदन ब्रह्ला, रामेश्वर समेत अन्य नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली।इनमें कई चेहरे पिछली सरकार में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं। बताया जा रहा है कि नई सरकार में कुल 18 से 19 मंत्रियों को शामिल किया जा सकता है।

सुरक्षा के बीच लाखों लोगों की मौजूदगी

शपथ ग्रहण समारोह के लिए खानापारा में विशेष तैयारियां की गई थीं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समर्थक और पार्टी कार्यकर्ता पहुंचे। प्रशासन के अनुसार एक लाख से अधिक लोगों के शामिल होने की संभावना जताई गई थी।पूरे गुवाहाटी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। केंद्रीय और राज्य पुलिस बलों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई थीं।