देश-विदेश
ऑस्ट्रेलिया में बैठे न्योलीवाला के गाने पर बवाल: रैप में बाबा बागेश्वर पर तंज
हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक बार फिर विवाद ने जोर पकड़ लिया है। ऑस्ट्रेलिया में रह रहे हरियाणवी रैपर ढांडा न्योलीवाला की नई एल्बम वोमिट ऑन पेपर रिलीज होते ही विवादों के घेरे में आ गई है। एल्बम के कुछ विजुअल्स और बोल को लेकर सोशल मीडिया पर तीखी बहस छिड़ गई है
भगवाधारी को लात, बाबाओं पर तंज
एल्बम के एक गाने में भगवाधारी साधु को लात मारते हुए दृश्य दिखाया गया है वहीं बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का नाम लिए बिना उनकी तस्वीर का इस्तेमाल कर आपत्तिजनक शब्द कहे गए हैं गाने की एक लाइनबना-बना पर्ची ये लावै साले अर्जी…को लेकर विवाद और गहरा गया है।