हरभजन सिंह से पंजाब सरकार ने छीनी सिक्योरिटी
पंजाब की राजनीति में मचे घमासान के बीच राज्य सरकार ने राज्यसभा सांसद और पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह की सुरक्षा वापस ले ली है। उनके जालंधर स्थित घर पर तैनात पंजाब पुलिस के जवानों को बुला लिया गया। इसके तुरंत बाद ही केंद्र सरकार ने भज्जी को CRPF की सिक्योरिटी दे दी। उनके घर के बाहर जवान तैनात कर दिए गए।
केंद्र से मिली सिक्योरिटी
भज्जी ने अभी AAP छोड़ने या BJP जॉइन करने को लेकर कुछ नहीं कहा लेकिन राघव चड्ढा ने उनके भी साथ में होने का दावा किया था। हरभजन से पहले AAP सरकार ने राघव चड्ढा की भी Z+ सिक्योरिटी वापस ले ली थी। इसके बाद उन्हें केंद्र की तरफ से सिक्योरिटी मिल गई।
AAP के तोड़ा नाता
सूत्रों के मुताबिक, पंजाब पुलिस के सुरक्षा कर्मियों को वापस हेडक्वार्टर रिपोर्ट करने के आदेश दे दिए गए हैं। हरभजन सिंह उन 7 राज्यसभा सांसदों में शामिल हैं, जिन्होंने हाल ही में राघव चड्ढा के नेतृत्व में 'AAP' के साथ अपना नाता तोड़कर भाजपा का दामन थामा है। बता दें कि 7 सांसदों हरभजन सिंह के साथ राघव चड्ढा, स्वाति मालीवाल और संदीप पाठक जैसे बड़े चेहरों ने भी भाजपा जॉइन की है।
सहानी का दावा
इसी बीच AAP छोड़ने वाले दूसरे राज्यसभा सांसद विक्रमजीत साहनी ने दावा किया कि AAP सुप्रीमो केजरीवाल ने उनसे इस्तीफा मांगा था। उन्होंने कहा मेरा मन भी बन गया था लेकिन फिर सलाहकारों ने रोक दिया। साहनी ने कहा कि पंजाब इस वक्त ICU में है। उसे बचाने के लिए स्ट्रॉन्ग सेंट्रल सपोर्ट या केंद्र सरकार के सहयोग जरूरी है।
क्या बोले सीचेवाल?
वहीं AAP सांसद संत सीचेवाल ने कहा कि राघव चड्ढा ने आजाद ग्रुप बनाने की बात कहकर मुझे 16, 17 और 18 अप्रैल को चाय पर बुलाया था लेकिन मैं नहीं गया। मैंने उन्हें किसी तरह का आजाद ग्रुप बनाने या उसमें शामिल होने से मना कर दिया था।