देश-विदेश
हमास ने सभी 20 इजराइली बंधकों को रिहा किया, ट्रंप ने की मुलाकात, नेतन्याहू बोले - ट्रंप को मिलना चाहिए नोबेल पुरस्कार
Hamas releases Israeli hostages: हमास ने सोमवार को सभी 20 इजराइली बंधकों को रिहा कर दिया है। बंधकों को दो बैचों में छोड़ा गया – एक बैच में 7 और दूसरे में 13 लोग शामिल थे। रिहाई के बाद इन्हें सीधे अंतरराष्ट्रीय रेडक्रॉस के हवाले किया गया और फिर इजराइली सेना के पास सौंपा गया।
सभी बंधक अब इजराइल पहुंच चुके हैं और उन्हें सुरक्षित घर पहुँचाया गया। इस रिहाई के बाद हमास के पास कोई भी जिंदा इजराइली बंधक नहीं बचा है।
हमास ने आज ही 28 इजराइली शवों को भी सौंपने का ऐलान किया है। इसके बदले में, इजराइल ने 250 फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा कर दिया। यह कदम दोनों देशों के बीच हाल की तनावपूर्ण परिस्थितियों में शांति स्थापित करने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।
[caption id="attachment_110844" align="alignnone" width="663"] गली और जिव बरमैन जुड़वां भाई हैं। इन्हें 7 अक्टूबर, 2023 को हमास ने बंधक बना लिया गया था।[/caption]
[caption id="attachment_110845" align="alignnone" width="663"] रेड क्रॉस की गाड़ियां बंधकों को लेकर गाजा सिटी से रवाना हुईं।[/caption]
नेतन्याहू बोले- आज 2 साल के युद्ध का अंत हुआ[/caption]
[caption id="attachment_110849" align="alignnone" width="684"] ट्रम्प ने अरब देशों के नेताओं की तारीफ की[/caption]
इजराइली सैनिक मतान एंगरेस्ट रिहाई के बाद IDF सैनिकों से बातचीत करते हुए।[/caption]
इजराइल में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प
रिहाई के इसी दिन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प इजराइल पहुंचे। उन्हें बेंजामिन नेतन्याहू ने बेंज गुरियन एयरपोर्ट पर स्वागत किया। ट्रम्प और नेतन्याहू ने मिलकर इजराइली संसद का दौरा किया, जहाँ राष्ट्रपति ट्रम्प कुछ ही देर में संबोधन देंगे। इस अवसर पर नेतन्याहू ने संसद को संबोधित करते हुए कहा -ट्रम्प ने दुनिया में शांति स्थापित करने के लिए महत्वपूर्ण प्रयास किए हैं। उन्होंने आगे कहा कि ट्रम्प को अगले साल शांति के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार मिलना चाहिए।[caption id="attachment_110848" align="alignnone" width="684"]