देश-विदेश
गुजरात मंत्रिमंडल फेरबदल: 16 मंत्रियों ने दिया इस्तीफा, कल नई कैबिनेट शपथ लेगी
Gujarat Cabinet Reshuffle: गुजरात में गुरुवार को राजनीतिक हलचल तेज हो गई। राज्य की सर्वाधिकार वाली कैबिनेट में शामिल सभी 16 मंत्रियों ने एक साथ इस्तीफा दे दिया। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल कुछ ही देर में राज्यपाल को मंत्रियों का इस्तीफा सौंपेंगे।
गांधीनगर में कल सुबह 11.30 बजे नई कैबिनेट के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस समारोह में केंद्र सरकार के गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भी उपस्थित रहेंगे।
[caption id="attachment_111370" align="alignnone" width="705"] 16 मंत्रियों ने दिया इस्तीफा[/caption]
नई कैबिनेट में हो सकता है बड़ा फेरबदल
सूत्रों के अनुसार, नई कैबिनेट में दो डिप्टी सीएम बनाए जाने की संभावना है। इसके अलावा मंत्रिमंडल में नए चेहरों को अवसर देने की उम्मीद जताई जा रही है। विशेष रूप से ध्यान दिया जा रहा है कि कांग्रेस से भाजपा में आए विधायकों को भी मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है। यह कदम राजनीतिक संतुलन और पार्टी की व्यापक पकड़ सुनिश्चित करने के लिए लिया जा रहा है।कैबिनेट में कुल 17 मंत्री शामिल
गुजरात की मौजूदा कैबिनेट में कुल 16 मंत्री शामिल थे, जिनमें मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी शामिल हैं।- 8 कैबिनेट मंत्री
- 8 राज्य मंत्री