देश-विदेश
गोवा नाइट क्लब अग्निकांड: लूथरा ब्रदर्स थाईलैंड से गिरफ्तार, गैर इरादतन हत्या का आरोप
Night Club Fire Luthra Brothers Arrest: गोवा नाइट क्लब अग्निकांड मामले के आरोपी सौरभ और गौरव लूथरा को थाईलैंड में हिरासत में लिया गया। दोनों भाई गोवा के उस नाइट क्लब के संचालक है, जहां आग लगने से 25 लोगों की मौत हो गई। दोनों मालिक आग लगने के तुरंत बाद थाईलैंड भाग गए थे। दोनों उस वक्त भागे जब दमकलकर्मी आग बुझाने में लगे हुए थे। थाईलैंड भागने के बाद भारत सरकार ने दोनों का पासपोर्ट सस्पेंड कर दिया था और उसके बाद उन्हें हिरासत में लिया गया।
लूथरा ब्रदर्श हिरासत में
दोनों भाईयों को हिरासत में लेने की तस्वीर भी सामने आ गई है, ये उनके होटल के कमरे की है। सौरभ और गौरव लूथरा गोवा के उस ‘बर्च बाय रोमियो लेन' नाइटक्लब के मालिक हैं, जहां 6 दिसंबर को आग लगने से 25 लोगों की मौत हो गई थी। सामने आई पहली तस्वीर में दिख रहा है कि थाईलैंड पुलिस किस तरह दोनों वांटेड भाइयों को हिरासत में लेने के बाद उनके कमरे और उनके सामान की तलाशी ले रही है। [caption id="attachment_121639" align="alignnone" width="535"]Night Club Fire Luthra Brothers Arrest: भाइयों को राहत नहीं
दिल्ली की एक अदालत ने दोनों भाइयों ने अंतरिम राहत के लिए पारगमन अग्रिम जमानत याचिका डाली थी। लूथरा ब्रदर्स ने अदालत में कहा कि वे केवल लाइसेंसधारी हैं, न कि उस इमारत के मालिक जहां क्लब था। इस याचिका के जरिए दोनों भाइयों ने 4 हफ्ते की अग्रिम जमानत का अनुरोध किया है ताकि थाईलैंड से दिल्ली लौटने के तुरंत बाद उन्हें गिरफ्तार न किया जाए। लेकिन अदालत से उन्हें अंतरिम राहत नहीं मिली। दोनों भाईयों को थाइलेंड से दिल्ली लाने की तैयारी की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक भारतीय अधिकारी थाइलैंड के लिए उड़ान भर चुके है। 24 घंटे के अंदर दोनों भाईयों को भारत लाया जाएगा। https://youtube.com/shorts/e5GdwtiaBE4?si=46v9iVCQWwVXaHBkगैर इरादतन हत्या का आरोप
भागने के बाद से ही दोनों भाइयों पर नकेल कसी जाने लगी थी। 11 दिसंबर को गोवा पुलिस की पहल पर लूथरा ब्रदर्स के पासपोर्ट सस्पेंड कर दिए गए। इससे पहले इंटरपोल ने दोनों भाइयों के खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस भी जारी कर दिया था। दोनों भाईयों पर गैर इरादतन हत्या और लापरवाही का मामला दर्ज किया गया।
View this post on Instagram