देश-विदेश
देशभर में आज गणेश विसर्जन: मुंबई में 1.80 लाख मूर्तियों का विसर्जन, AI से भीड़ कंट्रोल
21 हजार पुलिसकर्मी तैनात जानें कैसे होगा बप्पा का विदाई समारोह!
मुंबई: देशभर में गणेश उत्सव का आज अंतिम दिन है। अनंत चतुर्दशी पर भगवान गणेश की मूर्तियों का विसर्जन किया जा रहा है। मुंबई में 1.80 लाख मूर्तियों का विसर्जन किया जाएगा, जिसमें 6,500 गणेश पंडाल और 1.75 लाख घरेलू मूर्तियां शामिल हैं। मुंबई पुलिस ने सुरक्षा के लिए 21,000 पुलिसकर्मी तैनात किए हैं और AI के जरिए भीड़ कंट्रोल किया जाएगा।
मुंबई में गणेश विसर्जन की खास तैयारी
मुंबई में गणेश विसर्जन के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं- 1,175 स्टील प्लेटें समुद्र तटों पर लगाई गई हैं, ताकि मूर्तियों को ले जाने वाले वाहन रेत में न फंसें।
- 50 जर्मन राफ्ट की व्यवस्था की गई है, ताकि बड़ी मूर्तियों का विसर्जन आसानी से हो सके।
- 245 कंट्रोल रूम और 42 क्रेन तैनात किए गए हैं।
- 2,178 लाइफगार्ड जलाशयों और कृत्रिम झीलों पर तैनात किए गए हैं।
- 56 मोटरबोट की व्यवस्था बचाव और राहत के लिए की गई है।