देश-विदेश
Fauja Singh Death News: 114 साल की उम्र में पंजाब के महान एथलीट फौजा सिंह का हुआ निधन! PM मोदी ने जताया दुख...
Fauja Singh Death News: दुनिया के सबसे ज्यादा उम्र के एथलीट फौजा सिंह का 114 साल की उम्र में निधन हो गया। लोग उन्हें टर्बन टॉरनडो के नाम से जानते थे। बताया जा रहा कि वो दोपहर में खाना खाकर जालंधर में सैर करने निकले थे लेकिन अचानक एक अज्ञात वाहन ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। उन्हें तुरंत पास के प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, लेकिन देर रात उनकी मौत हो गई।
Read More: SA vs Zin Match Result: साउथ अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को 5 विकेट से हराया, ब्रेविस-हरमन ने दिखाया दम!
चालक के खिलाफ मामला दर्ज..
फौजा सिंह के बेटे धरमिंदर सिंह ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया पुलिस आरोपी की जांच में जुटी है। आपको बता दें कि, एथलीट फौजा सिंह अपने बेटे के साथ ब्यास पिंड में रहते थे। और उनके बाकी बच्चो विदेश में रहते थे, जिनके आने के बाद उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।एथलीट की मौत पर पीएम मोदी ने जताया दुख...
पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर एथलीट फौजा सिंह के निधन पर दुख जताते हुए एक्स पर PM ने लिखा कि- "फौजा सिंह जी एक असाधारण व्यक्तित्व थे, जिन्होंने फिटनेस जैसे एक बेहद महत्वपूर्ण विषय पर भारत के युवाओं को प्रेरित करने के अपने अनोखे अंदाज और जीवनशैली से मिसाल कायम की। वे अद्भुत संकल्पशक्ति वाले एक महान खिलाड़ी थे।"Fauja Singh Ji was extraordinary because of his unique persona and the manner in which he inspired the youth of India on a very important topic of fitness. He was an exceptional athlete with incredible determination. Pained by his passing away. My thoughts are with his family and…
— Narendra Modi (@narendramodi) July 15, 2025