Epstein Sex Scandal Revelation: एपस्टीन सेक्स स्कैंडल में सबसे बड़ा खुलासा हुआ है। 19 दिसंबर की रात अमेरिकी जस्टिस डिपार्टमेंट ने इसको लेकर करीब 3 लाख दस्तावेज जारी किए। इनमें अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन, पॉप सिंगर माइकल जैक्सन, हॉलीवुड एक्टर क्रिस टकर, ब्रिटिश प्रिंस एंड्रयू जैसे दिग्गजों की तस्वीरें सामने आई हैं।
दिग्गजों की तस्वीरें जारी
इस रिपोर्ट में पूर्व डेमोक्रेटिक राष्ट्रपति बिल क्लिंटन का जिक्र कई बार है। इससे पहले एपस्टीन से जुड़ी जो तस्वीरें जारी की गई थीं, उनमें भी क्लिंटन नजर आए थे।
जारी की गई एक तस्वीर में, क्लिंटन को मैक्सवेल और एक दूसरे शख्स के साथ स्विमिंग पूल में नहाते नजर आ रहे है। जिसका चेहरा ब्लर किया गया।
[caption id="attachment_123542" align="alignnone" width="605"]
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन एक स्विमिंग पूल में 2 महिलाओं के साथ[/caption]
[caption id="attachment_123543" align="alignnone" width="602"]
हॉट टब में एक महिला के साथ पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन।[/caption]
[caption id="attachment_123544" align="alignnone" width="603"]
माइकल जैक्सन, पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन[/caption]
Epstein Sex Scandal Revelation: ट्रंप भी आए नजर
दावा किया जा रहा है कि 1990 के दशक और 2000 के शुरुआती सालों में डोनाल्ड ट्रंप के एपस्टीन से अच्छे रिश्ते थे, दोनों एक साथ पार्टी किया करते थे। कई फोटो ऐसे है जिनमें ट्रंप एपस्टीन के साथ नजर आए। लेकिन जारी फाइलों में न तो ट्रंप की कोई फोटो है और न ही उनका नाम।
[caption id="attachment_123545" align="alignnone" width="611"]
डोनाल्ड ट्रंप के एपस्टीन से अच्छे रिश्ते[/caption]
मैक्सवेल नाबालिगों को जाल में फंसाया
दस्तावेजों के मुताबिक एपस्टीन की गर्लफ्रेंड मैक्सवेल पर गंभीर आरोप लगे हैं। इसके मुताबिक उन्होंने 1994 से 1997 तक कई नाबालिग लड़कियों को जाल में फंसाया। जस्टिस डिपार्टमेंट नेकहा है कि कुछ दस्तावेज अभी रोके गए हैं, क्योंकि और जांचें चल रही हैं या फिर राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े कारण हैं।
Epstein Sex Scandal Revelation: ट्रंप ने दिए थे आदेश
बता दे कि, जेफ्री एपस्टीन एक फाइनेंसर और दोषी यौन अपराधी था, उसकी जेल में मौत हो गई थी। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 18 नवंबर को कानून पर दस्तखत कर एपस्टीन से जुड़े सभी दस्तावेजों को 30 दिन के भीतर जारी करने का आदेश दिया था।
मैक्सवेल पर आरोप
Epstein Sex Scandal Revelation: बताया जा रहा है कि पीड़ितों से दोस्ती करके मैक्सवेल यौन शोषण को सामान्य बनाने की कोशिश करती थीं। नाबालिग कपड़े उतारतीं या जब पीड़िता नग्न होती तब मौजूद रहतीं। कई बार वे एपस्टीन के साथ यौन गतिविधियों में भी मैक्सवेल मौजूद रहती थीं।
मैक्सवेल पीड़ितों को एपस्टीन की मालिश करने के लिए कहती। कई मसाज के दौरान एपस्टीन ने पीड़ितों का यौन शोषण किया।
इसके अलावा, एपस्टीन कुछ पीड़ितों को पैसे भी ऑफर करते थे और मैक्सवेल उन्हें उकसाती थीं, जिससे पीड़ित कर्जदार फील करतीं और उन्हें लगता की दोनों उसकी मदद कर रहे हैं।
ट्रंप बोले – 10 महीनों में 8 युद्धों को रोका, टैरिफ को बताया फेवरेट शब्द
Trump stopped 8 wars: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्र को संबोधित किया। ट्रंप ने अपने कार्यकाल के दौरान विदेश नीति, अर्थव्यवस्था, सीमा सुरक्षा और घरेलू शासन में हासिल की गई प्रमुख उपलब्धियों का ब्योरा दिया।
Trump stopped 8 wars:
डोनाल्ड ट्रम्प ने टैरिफ को उनका फेवरेट शब्द बताया। ट्रम्प ने दावा किया कि इसकी मदद से उन्होंने 10 महीनों में दुनिया भर में 8 युद्धों को रोका।
पूरी खबर..