देश-विदेश
एल्विश यादव के घर तड़के फायरिंगः भाऊ गैंग की खुली धमकी!
जब सेलिब्रिटी की दीवारें गोलियों से छलनी हो गईं ‘सिर्फ फेम नहीं, खतरा भी साथ आता है’
सुबह 6 बजे की वो ख़ामोशी अचानक गोलियों की आवाज़ से टूट गई। गुरुग्राम के पॉश इलाके में एल्विश यादव के घर की दीवारें थरथरा उठीं। और यूट्यूब की चमकदार दुनिया के पीछे छिपा एक स्याह सच उजागर हो गया सोशल मीडिया फेम अब सिर्फ लाइक्स और ब्रांड डील्स नहीं लाता, खतरनाक दुश्मन भी साथ लाता है।
क्या हुआ उस सुबह?
17 अगस्त, सुबह के 6 बजकर कुछ मिनट। दो बाइक सवार, हेलमेट और सफेद कपड़ों से चेहरा ढंके हुए, एल्विश यादव के घर की ओर दौड़ते हैं। 24 राउंड फायरिंग होती है। दीवारें, बालकनी, खिड़कियां और शीशे सब गोलियों से छलनी हो जाते हैं। घर के अंदर थीं एल्विश की मां सुषमा यादव और एक केयरटेकर। सौभाग्य से वे सुरक्षित हैं, लेकिन डर और सदमे की हालत में हैं। सीसीटीवी में कैद हुई फुटेज में सब साफ दिखता है हमलावर आए, फायरिंग की, और चंद सेकंड में फरार हो गए।किसने ली जिम्मेदारी?
जवाब आया सोशल मीडिया से भाऊ गैंग ने खुला दावा किया कि ये हमला उन्होंने करवाया। उनकी पोस्ट में लिखा गया:"एल्विश ने सट्टे का प्रमोशन करके कई घर बर्बाद किए हैं। सोशल मीडिया के कीड़ों को चेतावनी है अगला नंबर तुम्हारा भी हो सकता है।" नीरज फरीदपुर और भाऊ रिटौलिया