देश-विदेश
एल्विश यादव के घर पर फायरिंगः आरोपी इशांत गांधी एनकाउंटर में घायल
पुलिस की गोली आरोपी के पैर में लगी, अब अस्पताल में!
हरियाणा के गुरुग्राम में यूट्यूबर एल्विश यादव के घर पर 17 अगस्त को हुई 24 राउंड की फायरिंग का आरोपी आखिरकार पुलिस की गिरफ्त में आ गया पैर में गोली खाकर! फरीदाबाद के जंगलों में छिपे इशांत उर्फ इशू गांधी को जब पुलिस ने घेरा, तो उसने पुलिस पर गोलियां चला दीं, लेकिन उसका एनकाउंटर हुआ और वो घायल होकर धर दबोचा गया।कैसे हुआ एनकाउंटर?
सुबह 4:00-5:00 बजे | फरीदपुर-नीमका रोड, फरीदाबाद
पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि इशांत गांधी गांव फरीदपुर के पास बाइक पर छिपा हुआ है। क्राइम ब्रांच सेक्टर 30 और सेंट्रल की टीम ने फरीदपुर गांव के पास जाल बिछा दिया। खुद को घिरा देख इशांत ने 4 राउंड फायरिंग की, जवाब में पुलिस ने गोली चलाई।गोली पैर मारकर फिर गिरफ्तार किया
गोली लगते ही इशांत गिर पड़ा। पुलिस ने उसे काबू किया और फरीदाबाद सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। उसकी निगरानी के लिए CIA के दो जवान तैनात किए गए हैं।कौन है आरोपी इशांत गांधी?
फरीदाबाद की जवाहर कॉलोनी का रहने वाला है, आपराधिक रिकॉर्ड – पहले से कई केस दर्ज हुए हैं. अब तक फरार था, CCTV में चेहरा ढककर देखा गया था भाऊ गैंग से जुड़ा हुआ बताया जा रहा हैएल्विश यादव केस- अब तक क्या हुआ?
| ? तारीख | घटनाक्रम |
|---|---|
| 17 अगस्त 2025 | सुबह 5:30 बजे गुरुग्राम स्थित घर पर 24 राउंड फायरिंग |
| 17-18 अगस्त | CCTV फुटेज में 2 नकाबपोश आरोपी देखे गए |
| 18 अगस्त | भाऊ गैंग ने फायरिंग की जिम्मेदारी ली |
| 22 अगस्त | मुख्य आरोपी इशांत गांधी एनकाउंटर में घायल |