देश-विदेश
भगत सिंंह ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ बम फेंका..ये क्या बोल गई CM रेखा गुप्ता!
Rekha Gupta Bhagat Singh Controversy: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता एक बार फिर अपने बयान को लेकर सुर्खियों में है। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वो कह रही हैं कि भगत सिंंह ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ बम फेंका था।
CM रेखा पर तंज
दिल्ली CM ने यह बयान मंगलवार को दिल्ली विधानसभा में दिया। इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग उनपे तरह-तरह के तंज कस रहे हैं। इसको लेकर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने CM रेखा पर तंज कसा।‘BJP में एक से एक नमूने’
कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने सीएम रेखा गुप्ता का वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा- सुभाष चंद्र ‘प्लेस’ के बाद अब दिल्ली CM रेखा गुप्ता शहीदेआज़म भगत सिंह से दिल्ली में कांग्रेस सरकार के ख़िलाफ़ बम फिकवा रही हैं. वह ब्रिटिश हुकूमत के ख़िलाफ़ लड़ते हुए 1931 में मात्र 23 साल की उम्र में फाँसी के फंदे को चूम कर शहीद हो गए थे। BJP में एक से एक नमूने हैं।सुभाष चंद्र ‘प्लेस’ के बाद अब दिल्ली CM रेखा गुप्ता शहीदेआज़म भगत सिंह से दिल्ली में कांग्रेस सरकार के ख़िलाफ़ बम फिकवा रही हैं वह ब्रिटिश हुकूमत के ख़िलाफ़ लड़ते हुए 1931 में मात्र 23 साल की उम्र में फाँसी के फंदे को चूम कर शहीद हो गए थे BJP में एक से एक नमूने हैं pic.twitter.com/rgxpthntwm
— Supriya Shrinate (@SupriyaShrinate) January 7, 2026
Rekha Gupta Bhagat Singh Controversy: AAP ने कसा तंज
वहीं सीएम रेखा के वीडियो को पोस्ट करते हुए AAP के पूर्व मंत्री सौरभ भारद्वाज ने लिखा - CM Rekha Gupta embarrasses India रेखा गुप्ता जी को यह भी नहीं पता कि शहीद भगत सिंह आज़ादी से पहले के समय के क्रांतिकारी थे । उन्हें लगता है कि आज़ादी के बाद कांग्रेस के विरोध में उन्होंने बम्ब फेंका । स्कूल के बच्चे भी जानते हैं कि शहीद भगत सिंह ने 1929 को सेंट्रल लेजिस्लेटिव असेंबली में ब्रिटिश सरकार के विरोध में बम्ब फेंका था ।Big Big Breaking ‼️
CM Rekha Gupta embarrasses India रेखा गुप्ता जी को यह भी नहीं पता कि शहीद भगत सिंह आज़ादी से पहले के समय के क्रांतिकारी थे । उन्हें लगता है कि आज़ादी के बाद कांग्रेस के विरोध में उन्होंने बम्ब फेंका । स्कूल के बच्चे भी जानते हैं कि शहीद भगत सिंह ने 1929… pic.twitter.com/HkuI8L8BF3 — Saurabh Bharadwaj (@Saurabh_MLAgk) January 6, 2026