देश-विदेश

गोवा के बड़े कैसीनो कारोबारी समुंदर सिंह राठौड़ के ठिकानों पर ED की रेड

देशभर में 30 ठिकानों पर ED की बड़ी कार्रवाई

जोधपुर: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार सुबह से अवैध ऑनलाइन और ऑफलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क के खिलाफ एक बड़ी छापेमारी अभियान की शुरुआत की है। कार्रवाई के केंद्र में हैं गोवा के फेमस कैसीनो कारोबारी समुंदर सिंह राठौड़, जिनके जोधपुर स्थित ठिकानों पर रेड डाली गई।

 जोधपुर में समुंदर सिंह राठौड़ के घर भी रेड

भगत की कोठी विस्तार योजना स्थित आलीशान बंगले पर, शास्त्री नगर क्षेत्र में दो अन्य संपत्तियों सहित कुल 3 ठिकानों पर ईडी की टीमों ने दस्तावेज़ और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज़ जब्त किए

कौन हैं समुंदर सिंह राठौड़?

मूलतः राजस्थान के बाड़मेर जिले के नौसर गांव से है, कभी हुबली में एक दुकान पर काम करते थे अब गोवा में Majestic Pride Casino जैसे बड़े ऑफशोर कैसीनो के मालिक हैं होटल, सोलर एनर्जी और इन्फ्रा कंपनियों में भी डायरेक्टर भी है 7 महीने पहले बेटी की शादी में 600 लग्जरी टेंट लगाकर चर्चा में आए थे

किस केस से जुड़ी है रेड?

यह कार्रवाई कर्नाटक के चित्रदुर्ग के कांग्रेस विधायक के.सी. वीरेंद्र और अन्य पर चल रही जांच के तहत हो रही है:
मुख्य आरोपी आरोप
के.सी. वीरेंद्र (उर्फ पप्पी) किंग 567, राजा 567, रत्ना गेमिंग जैसे अवैध सट्टा नेटवर्क चलाना
के.सी. थिप्पेस्वामी (दुबई में) डायमंड सॉफ्टेक, TRS टेक्नोलॉजी और अन्य कंपनियों से लिंक
मनी लॉन्ड्रिंग करोड़ों रुपये का ट्रांजैक्शन, हवाला और कॉल सेंटर नेटवर्क

देशभर में कहां-कहां हुई छापेमारी?

शहर ठिकाने
जोधपुर 3
बेंगलुरु 10
चित्रदुर्ग 6
मुंबई 2
हुबली 1
गोवा 8 (5 कैसीनो समेत)

इनसाइडर फैक्ट

ईडी को शक है कि गोवा के कैसीनो और ऑनलाइन बेटिंग नेटवर्क से काले धन को वैध रूप में ट्रांसफर किया जा रहा है। राठौड़ की कंपनियों की बैलेंस शीट और उनके बैंक ट्रांजैक्शन्स खंगाले जा रहे हैं। Read More :- ITR-फाइलिंग: 1 महीने से भी कम टाइम बचा है, फिर लगेगा जुर्माना

Watch Now :- भोपाल में 92 करोड़ का ड्रग्स जब्त - क्या जिम्मेदार वही !