देश-विदेश

Deputy CM Ajit Passed Away: महाराष्ट्र के डिप्टी CM की प्लेन क्रैश में मौत!

Deputy CM Ajit Passed Away: महाराष्ट्र के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है। वहां के डिप्टी CM अजीत पवार का प्लेन क्रैश के दौरान निधन हो गया। यह घटना 28 जनवरी बुधवार यानी की आज सुबह करीब 8.45 बजे की है। जानकारी के मुताबिक, बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान प्लेन क्रैश हो गया जिससे बड़ा हादसा हुआ। इस प्लेन क्रैश में डिप्टी सीएम अजित पवार के साथ उनके पर्सनल असिस्टेंट, सुरक्षाकर्मी समेत 5 लोगों की मौत हो गई।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nation Mirror (@nationmirror)

अजीत पवार का निधन

मिली जानकारी के अनुसार, बताया जा रहा है कि अजीत पवार मुंबई से चार्टर्ड प्लेन से बारामती गए थे लेकिन लैंडिंग के दौरान प्लेन क्रैश हो गया, जिसमें महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम की मौत हो गई। सभी शव बारामती हॉस्पिटल लाए गए। हॉस्पिॉल के बाहर लोगों की भीड़ जमा है।  बता दें कि, नागरिक उड्डयन महानिदेशालय DGCA इस भयानक हादसे में 5 लोगों की मौत की पुष्टि की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने महाराष्ट्र के CM देवेंद्र फडणवीस से बात करके हादसे के बारे में जानकारी ली है।

शाह ने जताया दुख

परिवार के लोग बारामती हुए रवाना

बताया जा रहा है कि अजित पवार महाराष्ट्र पंचायत चुनाव के लिए बारामती में 4 सभाओं को संबोधित करने जा रहे थे। वहीं शरद पवार और सुप्रिया सुले दिल्ली में हैं। हादसे की जानकारी मिलते ही अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार और सांसद सुप्रिया सुले समेत पवार परिवार के सभी सदस्य बारामती के लिए रवाना हो गए हैं।