देश-विदेश
दिल्ली में महिलाओं को मिली नाइट शिफ्ट की इजाज़त
delhi women night shift permission: अब काम भी, सुरक्षा भी, सम्मान भी
delhi women night shift permission: दिल्ली की सड़कों पर अब रात में भी महिलाओं की मेहनत की रौशनी दिखेगी। दिल्ली सरकार ने एक बड़ा और साहसिक कदम उठाते हुए महिला कर्मचारियों को दुकानों और वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों में नाइट शिफ्ट में काम करने की अनुमति दे दी है। लेकिन यह अनुमति सिर्फ एक आदेश नहीं, बल्कि एक सोच है समानता, सुरक्षा और सम्मान की सोच।- किसी भी कर्मचारी से एक दिन में 9 घंटे से ज्यादा काम नहीं लिया जा सकेगा (भोजन और विश्राम सहित)।
- सप्ताह में अधिकतम 48 घंटे की सीमा तय की गई है।
- लगातार 5 घंटे से ज्यादा काम नहीं कराया जा सकेगा।
- ओवरटाइम करने पर दोगुना वेतन मिलेगा।
- हर प्रतिष्ठान में आंतरिक शिकायत समिति (ICC) बनाना अनिवार्य होगा।
- कार्यस्थल पर CCTV कैमरे लगाए जाएंगे और उनकी रिकॉर्डिंग कम से कम एक महीने तक सुरक्षित रखनी होगी।
- नाइट शिफ्ट में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए परिवहन और सुरक्षा की जिम्मेदारी नियोक्ता की होगी।
एक संतुलित व्यवस्था की ओर कदम दिल्ली सरकार का यह फैसला सिर्फ महिलाओं को काम की आज़ादी नहीं देता, बल्कि एक संतुलित और सुरक्षित कार्य संस्कृति की नींव भी रखता है। यह सुनिश्चित किया गया है कि कोई भी कर्मचारी सिर्फ नाइट शिफ्ट में ही काम करने के लिए बाध्य न हो।Read More:- बस एक गलती…और पूरी ज़िंदगी पछताना पड़ा, जानिए क्यों रिश्तों को समझना सबसे ज़रूरी है