दिल्ली के विवेक विहार में एसी ब्लास्ट के बाद चार म

दिल्ली विवेक विहार में AC ब्लास्ट से बिल्डिंग में लगी आग, 9 लोग जिंदा जले, कई अस्पताल में भर्ती

दिल्ली के शाहदरा जिले के विवेक विहार इलाके में रविवार तड़के बड़ा अग्निकांड हो गया। एक रिहायशी चार मंजिला इमारत में भीषण आग लगने से कम से कम 9 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 7 से 8 लोग गंभीर रूप से झुलस गए। कई घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है।

14 गाड़ियां मौके पर

हादसे की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 14 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। शुरुआती जांच में एसी ब्लास्ट को आग का कारण माना जा रहा है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही होगी।

9 की मौत, कई घायल 

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक इस हादसे में अब तक 9 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं। वहीं 4 से 8 लोग गंभीर रूप से झुलसकर अस्पताल में भर्ती हैं।कुछ घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है। डॉक्टरों की टीम लगातार इलाज में जुटी हुई है और प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

AC ब्लास्ट से बताई जा रही वजब

स्थानीय लोगों का कहना है कि आग लगने से पहले जोरदार धमाका हुआ था, जिसके बाद पूरे फ्लैट में आग फैल गई। शुरुआती अनुमान के अनुसार एसी में ब्लास्ट इसकी वजह हो सकता है।हालांकि, दमकल विभाग और फॉरेंसिक टीम आग लगने के असली कारणों की जांच कर रही है। अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि अंतिम रिपोर्ट के बाद ही कारण तय होगा।

चार मंजिला इमारत में फंसे लोग

बताया जा रहा है कि इमारत में कुल 8 फ्लैट थे और अधिकतर लोग सो रहे थे, इसलिए कई लोग समय रहते बाहर नहीं निकल सके।दमकल और पुलिस टीमों ने मिलकर करीब 14 से 20 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। सर्च ऑपरेशन के जरिए यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि कोई और अंदर फंसा न हो।

इलाके में दहशत, जांच जारी

इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने इमारत को सील कर दिया है और फायर सेफ्टी मानकों की भी जांच की जा रही है।फिलहाल प्रशासन का ध्यान रेस्क्यू और जांच पर केंद्रित है ताकि हादसे की पूरी सच्चाई सामने आ सके।