देश-विदेश
पाक से जुड़े तार, देश में बारूद का जाल: दिल्ली समेत 4 राज्यों से 5 गिरफ्तार
IED और हथियार बरामद, जब हमारी ही मिट्टी में उगने लगीं बारूद की फसलें
दिल्ली की भीड़भाड़ वाली गलियों से लेकर झारखंड के लॉज तक, मध्यप्रदेश के कस्बों से लेकर तेलंगाना के कोनों तक... देश के चार राज्यों में फैले पांच युवाओं को जब सुरक्षा एजेंसियों ने धर दबोचा, तो उनकी झोली में किताबें या कलम नहीं, बारूद, एसिड, बॉल बेयरिंग और हथियार मिले।साजिश का खुलासा: सोशल मीडिया से शुरू हुआ आतंक का सफर
गिरफ्तार किए गए सभी युवक 20 से 25 साल की उम्र के हैं। ACP प्रमोद सिंह कुशवाहा के मुताबिक, इनका लीडर दानिश था — झारखंड का रहने वाला। सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी हैंडलर से जुड़ा। उसने इन्हें "CEO गजवा" नाम दिया और "खिलाफत मॉडल" अपनाने को कहा। क्या आपको अंदाज़ा है, ये क्या दर्शाता है? ये दर्शाता है कि हमारे देश के युवाओं को सोशल मीडिया के ज़रिए ब्रेनवॉश किया जा रहा है। उन्हें Jihad और आतंक की ओर मोड़ा जा रहा है। और वो भी चुपचाप, बिना शोर किए।ये कोई साधारण गिरफ्तारियां नहीं हैं...
जिन सामानों की बरामदगी हुई, उन्हें देखकर कोई भी सिहर उठेगा- सल्फर पाउडर, सल्फ्यूरिक और नाइट्रिक एसिड – IED (बम) बनाने के लिए ज़रूरी रसायन
- बॉल बेयरिंग, सर्किट वायर, मदरबोर्ड, लैपटॉप – घातक विस्फोटकों में तब्दील होने वाले छोटे-छोटे पुर्जे
- हथियार, सेफ्टी गॉगल्स, रेस्पिरेटरी मास्क – सब कुछ जैसे किसी लैब में बना हो