देश-विदेश
दिल्ली मेट्रो के फेज 5 (A) को मंजूरी, 12, 015 करोड़ की आएगी लागत
Delhi Metro Phase 5A Approval: दिल्ली मेट्रो के फेज 5 (A) को सरकार की मंजूरी मिल चुकी है। इसके लिए 12015 करोड़ की लागत आएगी। फेज 5A में 16 किमी की नई लाइन डाली जाएगी, और 13 नए स्टेशन बनाए जाएंगे। केबिनेट बैठक के बाद रेल मंत्री अश्वीनी वैष्णव ने जानकारी दी।
View this post on Instagram
5 (A) को मंजूरी
दिल्ली-NCR में मेट्रो का रूट 400 किमी के पार हो जाएगा। फेज-5A का निर्माण 3 साल में पूरा होगा। ज्यादातर काम अंडरग्राउंड होगा। मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा - दिल्ली मेट्रो के फेज 5(A) के निर्माण का खर्च भारत सरकार, दिल्ली सरकार और अंतरराष्ट्रीय फंडिंग एजेंसियां उठाएंगी। उन्होंने कहा कि सेंट्रल विस्टा कॉरिडोर के तहत कर्तव्य भवनों से कनेक्टिविटी होगी, जिससे इन इलाकों में ऑफिस जाने वालों और विजिटरों को भवन तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी। [caption id="attachment_124356" align="alignnone" width="559"]12, 015 करोड़ की आएगी लागत
इस कनेक्टिविटी से रोजाना लगभग 60,000 ऑफिस जाने वाले और 2 लाख विजिटर को लाभ मिलेगा। 12, 015 करोड़ की लागत में से भारत सरकार 1759 करोड़ और दिल्ली सरकार 1759 करोड़ की देगी। वहीं बाकी की रकम, 5278 करोड़ रुपये का लोन लिया जाएगा।[caption id="attachment_124359" align="alignnone" width="572"]? Expansion of Delhi Metro Rail approved by the Cabinet. Bharat has the 3rd largest metro network in the world, set to become the 2nd largest soon.??
➡️ Phase-VA: 16 km | 13 stations | Rs. 12,015 Cr ➡️ Connectivity to Kartavya Bhavan ➡️ Delhi Metro network to cross 400 km ➡️… pic.twitter.com/u0alLILVb8 — Ashwini Vaishnaw (@AshwiniVaishnaw) December 24, 2025
Delhi Metro Phase 5A Approval: किन मार्गों को होगा विस्तार?
बता दे कि, दिल्ली मेट्रो का विस्तार तुगलकाबाद से कालिंदी कुंज तक, रामकृष्ण आश्रम से इंद्रप्रस्थ तक और एयरोसिटी से टर्मिनल 1 तक किया जाएगा। दिल्ली मेट्रो के फेज 5A परियोजना के तहत 3 नए कॉरिडोर बनाए गए हैं।- आश्रम मार्ग से इंद्रप्रस्थ (9.913 किमी)
- एयरोसिटी से IGT एयरपोर्ट T-1 (2.263 किमी)
- तुगलकाबाद से कालिंदी कुंज (3.9 किमी)।