देश-विदेश

दिल्ली धमाके के फरार आतंकी डॉ. उमर मुहम्मद की पहली तस्वीर...हादसे में 9 मौतें, 24 घायल, धमाके के पहले का CCTV आया सामने

Delhi Blast CCTV Footage : नई दिल्ली में लाल किले के पास हुए भीषण कार धमाके का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है  फुटेज में धमाके के ठीक पहले एक कार में बैठे व्यक्ति को देखा जा सकता है, जिसे आतंकी डॉक्टर उमर मोहम्मद होने का शक जताया जा रहा है। उमर पुलवामा का रहने वाला है और जैश-ए-मोहम्मद के फरीदाबाद मॉड्यूल से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस ने धमाके के वक्त कार में तीन संदिग्ध सवार होने की जानकारी दी है, जिनकी पहचान अभी जांच टीम कर रही है। DNA टेस्ट के जरिए यह तय किया जाएगा कि मृत व्यक्ति डॉक्टर उमर ही था या नहीं। https://youtube.com/shorts/UxdAt3ZsEhg?si=XEqYTPQdBWzq4dJW पुलिस के मुताबिक जिस कार में धमाका हुआ उसमें तीन लोग थे। कार हरियाणा के गुरुग्राम में सलमान के नाम पर रजिस्टर्ड थी। पुलिस ने सलमान को हिरासत में ले लिया है। सलमान ने कार पुलवामा के तारिक को बेची थी। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

डॉ. उमर मुहम्मद की पहली तस्वीर

दिल्ली ब्लास्ट केस में i20 कार के चालक और फरार आतंकी डॉ. उमर मुहम्मद की पहली तस्वीर सामने आई है। पुलिस ने डॉक्टर उमर के दो भाई अशिक अहमद और जफूर अहमद को हिरासत में लिया है। साथ ही उनकी माता शमीमा बीनो को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उमर पुलवामा का रहने वाला है. सूत्रों की माने तो उमर मोहम्मद ही फरीदाबाद मॉड्यूल का वो तीसरा डॉक्टर था, डॉक्टर आदिल अहमद और मुजम्मिल शकील को गिरफ्तार किया जा चुका है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक डॉक्टर उमर के पिता का नाम नबी भट है। वो फरीदाबाद के अल फलह मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर था। उसकी मां का नाम शमीमा बानू है। जिसे भी गिरफ्तार किया गया है। [caption id="attachment_116127" align="alignnone" width="627"] आतंकी डॉ. उमर मुहम्मद[/caption]

डर से हमले को दिया अंजाम

CCTV में नजर आ रहा उमर मोहम्मद पेशे से डॉक्टर है और वो जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी मॉड्यूल से जुड़ा था। बताया जा रहा है कि पुलवामा से जिस तारिक को पकड़ा गया है, उसने ही ये I-20 कार उमर मोहम्मद को दी थी। बताया जा रहा है कि साथी डॉक्टरों के पकड़े जाने के बाद गिरफ्तारी के डर से उमर मोहम्मद ने इस आतंकी हमले को अंजाम दिया। Read More: लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास कार ब्लास्ट: 8 की मौत, कार के मालिक की हुई पहचान, दिल्ली समेत मुबंई, उत्तरप्रदेश, हरियाणा में हाई अलर्ट

DNA जांच से सामने आएगी सच्चाई

सूत्रों के अनुसार, अब तक जांच के हिसाब से इस बात का अनुमान लगाया जा रहा है कि गाड़ी उमर मोहम्मद चला रहा था। उसका एक हाथ दूर जाकर गिरा। कुछ बॉडी पार्ट्स भी मिले है। DNA Test के बाद पता चलेगा की क्या ये उमर ही था या नहीं।

धमाका और सीसीटीवी फुटेज

घटना का समय अब तक लगभग शाम 6:51 बजकर 52 मिनट माना जा रहा है, जो सीसीटीवी के फुटेज में मौजूद टाइमिंग के आधार पर पुष्टि हुई है। इस धमाके में लगभग 9 लोगों की मौत हुई और 24 घायल हुए हैं। धमाका एक धीरे-धीरे चलती हुई कार में हुआ, जिसे एक i20 बताया जा रहा है। धमाके के बाद आसपास कई गाड़ियां आग की चपेट में आईं और इलाके में भगदड़ मची। पुलिस और जांच एजेंसी इस फुटेज से घटना की पूरी पड़ताल कर रही हैं जिससे आतंकी कनेक्शन और अन्य संदिग्धों की पहचान हो सके।

मृतकों और घायल की स्थिति

इस धमाके में अब तक 9 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है जबकि 24 से ज्यादा लोग घायल हैं। घायलों को एम्स और एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी इलाज किया जा रहा है। मृतकों में कुछ की अभी पहचान नहीं हो पाई है। केंद्रीय गृह मंत्री और अन्य अधिकारियों ने भी मौके का दौरा किया और जांच का निर्देश दिया है। उन्होंने घायलों और प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता मुहैया कराने का आश्वासन दिया है। https://youtube.com/shorts/AcByofW7Xsk?si=AeDlUqqpJY-NdFIX READ MORE :ट्रम्प का बड़ा वादा: हर अमेरिकी को 1.7 लाख रुपए, कहा- टैरिफ से अरबों कमाए

उमर कार में ढाई घंटे बैठा रहा

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के सूत्रों के अनुसार, डॉ. उमर पार्किंग में खड़ी i-20 कार में लगभग ढाई से तीन घंटे तक बैठा रहा। वह एक पल के लिए भी कार से बाहर नहीं निकला। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, डॉ. उमर या तो किसी का इंतजार कर रहा था उमर फरीदाबाद मॉड्यूल का हिस्सा था। दिल्ली पुलिस ने लाल किले के पास हुए विस्फोट को लेकर UAPA के तहत FIR दर्ज की है। सुरक्षा एजेंसियां ने आत्मघाती हमले के एंगल से भी जांच शुरू कर दी है। मौके से आरडीएक्स के सबूत नहीं मिले हैं। दिल्ली के लाल किले के पास हुए इस भयावह धमाके ने राजधानी में दहशत फैला दी है। आतंकवादी डॉक्टर उमर मोहम्मद के कार चालक होने की आशंका जांच को निर्णायक मोड़ पर ले गई है। पुलिस और खुफिया एजेंसियां फुटेज और सबूतों के आधार पर इस मामले की जांच जारी रखे हुए हैं। जनता से भी अपील की गई है कि वे संदिग्ध गतिविधियों की सूचना सुरक्षा एजेंसियों को दें ताकि आगे की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। https://youtube.com/shorts/LppPndtaFxo?si=Om_deqfiFyp3WZUu

फरीदाबाद में डॉक्टर के घर से 360 किलो विस्फोटक बरामद, असॉल्ट राइफल और कारतूस मिले

Faridabad Doctor: हरियाणा के फरीदाबाद में एक डॉक्टर के घर से 360 किलो विस्फोटक पदार्थ, असॉल्ट राइफल और कारतूस मिलने से हड़कंप मच गया है। यह कार्रवाई जम्मू-कश्मीर पुलिस ने की, जिसने गुप्त सूचना के आधार पर फरीदाबाद में छापा मारा था।
आरोपी डॉक्टर मुजम्मिल शकील
इससे पहले, 7 नवंबर को जम्मू-कश्मीर पुलिस ने उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से डॉ. आदिल अहमद को गिरफ्तार किया था। आदिल अहमद अनंतनाग का रहने वाला है और सरकारी मेडिकल कॉलेज (GMC), अनंतनाग में डॉक्टर था। पूरी खबर...