देश-विदेश

‘AQI 400 पार, इंडिया गेट पर हिड़मा अमर रहे के लगे नारे

Air Pollution Delhi Protest: दिल्ली-NCR में बढ़ते वायु प्रदूषण को लेकर इंडिया गेट पर प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने राजधानी की खराब होती हवा पर सरकार पर सवाल उठाए। प्रदर्शन के कुछ देर बाद पुलिस ने सभी प्रदर्शनकारियों को हटा दिया। इंडिया गेट पर प्रदर्शन कर लोगों ने नारा लगाया कि AQI 400 पार, कहां गई मोदी सरकार। [caption id="attachment_118653" align="alignnone" width="593"] इंडिया गेट पर प्रदूषण के खिलाफ प्रदर्शन[/caption]

GRAP-4 जैसी सख्ती 

बता दे कि, दिल्ली में हवा जहरीली होती जा रही है। इस वजह से GRAP-3 में ही GRAP-4 जैसी सख्ती लागू करने के निर्देश दिए गए। जिसके तहत दिल्ली के प्राइवेट ऑफिस में 50% कर्माचरियों को काम करने के निर्देश दिए गए, जबकि बाकी 50 प्रतिशत कर्मचारियों को Work From Home से काम करने के निर्देश दिए गए।

Air Pollution Delhi Protest: नक्सली हिड़मा अमर रहे के नारे 

सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों ने छत्तीसगढ़ में मारे गए नक्सली हिड़मा अमर रहे के नारे लगाए, जिसका वीडियो भी सामने आया है। वहीं पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झूमाझटकी भी हुई। इसके बाद पुलिस ने उन्हें हटा दिया।  [caption id="attachment_118652" align="alignnone" width="554"] नक्सली हिड़मा अमर रहे के नारे लगाए[/caption] प्रदर्शनकर्ताओं का कहना है कि शर्दी अब बर्दाश्त के बाहर है, जहरीली हवा के कारण बच्चों और बुजूर्गों का सांस लेना मुश्किल हो रहा है।