देश-विदेश

संसद भवन में मनाया गया संविधान दिवस, 9 भाषाओं में जारी किया संविधान

constitution day 2025 india 9 languages: देशभर में आज संविधान दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर संसद भवन परिसर के एतिहासिक सेंट्रल हॉल में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। समारोह की अध्यक्षता राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्म ने की। कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति, PM, लोकसभा अध्यक्ष, केंद्रीय मंत्री और दोनों सदनों के सांसद इसमें शामिल हैं।

 संविधान 9 भाषाओं में जारी

बता दे कि, भारत का संविधान 9 भाषाओं मलयालम, मराठी, नेपाली, पंजाबी, बोडो, कश्मीरी, तेलुगु, ओडिया और असमिया में जारी किया गया। इससे देश के लोगों को अपनी भाषा में संविधान पढ़ने और समझने में मदद मिलेगी। Read More: Today is the 17th anniversary of 26/11: नवंबर 2008 26/11 का दिन सभी को याद..

‘तीन तलाक सामाजिक बुराई’ 

अपने संबोधन के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, “तीन तलाक से जुड़ी सामाजिक बुराई को खत्म करके संसद ने हमारी बेटियों के सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाया है। GST, जो आजादी के बाद सबसे बड़ा टैक्स सुधार है, देश की आर्थिक एकता मजबूत करने के लिए लागू किया गया। [caption id="attachment_119027" align="alignnone" width="560"] राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू[/caption]

constitution day 2025 india 9 languages: ‘बिहार चुनावों में भारी मतदान’

उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति सी.पी. राधाकृष्णन ने कहा - हाल ही में हुए बिहार चुनावों में भारी मतदान हुआ, महिलाओं ने रिकॉर्ड संख्या में वोट डाले। यह भारतीय लोकतंत्र के ताज में एक और "कीमती हीरा" जोड़ने जैसा है। बता दे कि, 26 नवंबर 1949 को संविधान को अपनाया गया था, लेकिन देश में पहला संविधान दिवस साल 2015 में मनाया गया। दरअसल, संविधान दिवस मनाने का फैसला इसके निर्माता डॉ. अंबेडकर को श्रद्धांजलि देने के लिए लिया गया था।