देश-विदेश
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हॉकी खिलाड़ी नवनीत कौर से की मुलाकात
Chief Minister Nayab Singh Saini NEWS: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हॉकी इंडिया लीग (महिला) की विजेता टीम SG पाइपर्स की कप्तान नवनीत कौर से संत कबीर से मुलाकात की. इस दौरान मुख्यमंत्री ने टीम की ऐतिहासिक सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए नवनीत कौर को बधाई दी.. और उनके उत्कृष्ट व्यक्तिगत प्रदर्शन की सराहना की.
[caption id="attachment_128192" align="alignnone" width="300"] हॉकी खिलाड़ी नवनीत कौर से की मुलाकात[/caption]
मुलाकात[/caption]
साथ ही उन्होंने लिखा कि.. नवनीत कौर की सफलता न केवल उनके परिवार के लिए, बल्कि पूरे प्रदेश और देश के लिए गर्व की बात है. सीएम सैनी ने कहा कि.. खेल के प्रति नवनीत का समर्पण यह संदेश देता है कि निरंतर मेहनत और मजबूत इच्छाशक्ति के साथ बड़े से बड़ा लक्ष्य भी हासिल किया जा सकता है.
उन्होंने नवनीत को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि वे आगे भी अपने शानदार खेल से देश का नाम रोशन करेंगी.