देश-विदेश
cambridge dictionary word 2025: कैम्ब्रिज डिक्शनरी ने ‘पैरासोशल’ को 2025 का वर्ड ऑफ द ईयर चुना
cambridge dictionary word 2025: डिजिटल दुनिया में हमारी भावनाएं कब किस दिशा मुड़ जाएं हम में से ज़्यादातर को खुद भी पता नहीं चलता। सेलिब्रिटी हों, इन्फ्लुएंसर हों या एआई चैटबॉट 2025 में लोगों के इन अदृश्य रिश्तों को जीने का तरीका साफ बदलता दिखा। इसी बदलाव को देखते हुए कैम्ब्रिज डिक्शनरी ने इस साल ‘पैरासोशल’ को वर्ड ऑफ द ईयर घोषित कर दिया।
cambridge dictionary word 2025: बढ़ते डिजिटल रिश्तों की नई परिभाषा
कैम्ब्रिज डिक्शनरी के अनुसार, पैरासोशल रिश्ता वह भावनात्मक जुड़ाव है जो कोई व्यक्ति किसी सेलिब्रिटी, काल्पनिक किरदार या एआई से महसूस करता है, भले ही उससे कभी मुलाकात न हुई हो। सोशल मीडिया और एआई इंटरैक्शन ने इस भावनात्मक दूरी को इतना कम कर दिया है कि कई लोग इन्हें लगभग वास्तविक रिश्ते की तरह जीने लगे हैं।क्यों ट्रेंड कर रहा है पैरासोशल?
2025 की शुरुआत से ही इस शब्द को लेकर दिलचस्प घटनाएं सामने आती रहीं- YouTube स्ट्रीमर IShowSpeed द्वारा एक प्रशंसक को “नंबर 1 पैरासोशल” कहने पर ब्लॉक किए जाने के बाद इस शब्द की खोज अचानक बढ़ गई।
- सोशल मीडिया पर यह बहस तेज़ हुई कि इन्फ्लुएंसर और ब्रांड ऐसे रिश्तों का फायदा तो नहीं उठा रहे?
- जून 2025 में समाचार रिपोर्टों ने AI चैटबॉट्स पर भावनात्मक निर्भरता को लेकर बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य पर चिंता जताई।
- इसी साल सितंबर में कैम्ब्रिज डिक्शनरी ने अपनी परिभाषा अपडेट कर AI संबंधों को शामिल कर लिया।